सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को पीटते हुए जातिगत नारे लगवा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा पुराना साबित हुआ।
रोहित कुमार पासवान ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय श्री राम बोलो जय श्री राम बोलो चमारों का बाप है ठाकुर, बोलो चमारों का बाप ठाकुर हैं। इस तरह से धर्म और जाति के रक्षा करते हुए मुगल पुत्र। यह वीडियो कहां का है कोई बताएगा क्या।’
जय श्री राम बोलो जय श्री राम बोलो…
— ROHIT KUMAR PASWAN (@RohitKPaswan) April 9, 2025
चमारों का बाप है ठाकुर, बोलो चमारों का बाप ठाकुर हैं।
इस तरह से धर्म और जाति के रक्षा करते हुए मुगल पुत्र।
यह वीडियो कहां का है कोई बताएगा क्या🤔 pic.twitter.com/TarCA8j9WQ
इसी वायरल दावे के साथ एक्स यूजर जितेन्द्र वर्मा ने भी वीडियो को शेयर किया
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें ई टी वी भारत की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 12 अगस्त 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट और वीडियो मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो एमपी में भिंड के गोहद क्षेत्र का है।

पुलिस में शिकायत के दौरान पीड़ित युवक ने बताया है कि मैं 9 अगस्त को अपनी मां और मौसी को गोहद के ग्राम छरेटा छोड़ने गया था, उनको छोड़कर जब मैं वापस आ रहा था तभी बलदेव सिंह के पुरा के पास अचानक मेरी बाइक खराब हो गई। मैं रोड के किनारे खड़ा ही था, तभी एक काले रंग की स्कूटी से दो लड़के आए और मेरी बाइक पर लिखा मेरा सरनेम मिटाने लगे। इसके बाद जब मैंने उन लोगों को ऐसा करने से मना किया तो वे जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गालीगलौच करने लगे, मैंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मेरी ही जाति के लिए अपशब्द कहलवाए।
गोहद के एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपी पंचू तोमर और संदीप तोमर के खिलाफ अपराधिक और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है, दोनों आरोपी गोहद के एंडोरी गांव के रहने वाले हैं। यह घटना 9 अगस्त की है लेकिन इस मामले एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगनी थी तो इसकी जांच की गई और वीडियो में स्थिति स्पष्ट होने से जांच के उपरांत 11 अगस्त को मामला दर्ज कर लिया गया था।
| दावा | जातिगत नारे लगवाते हुए युवक को पीटा गया। |
| दावेदार | रोहित कुमार पासवान एवं जितेन्द्र वर्मा |
| निष्कर्ष | एमपी के गोहद में दलित युवक के साथ मारपीट करने और जातिवादी नारे लगवाने का वायरल वीडियो करीबन दो साल पुराना है। |
