Home धर्म पशुओं के अवशेष से भरे ट्रक के मामले में सोनू नहीं, साजिद और सरफराज को गिरफ्तार हुए
धर्म

पशुओं के अवशेष से भरे ट्रक के मामले में सोनू नहीं, साजिद और सरफराज को गिरफ्तार हुए

Share
Share

सोशल मीडिया पर पशुओं के पैरों से भरे एक ट्रक का वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद पशुओं के कटे पैर सड़क पर बिखरे पड़े हैं। दावा किया जा रहा है कि बरेली के फतेहगंज फाटक पर गाय और भैंस के पायो से भरी एक पिकअप बरामद हुआ है। पुलिस ने पिकअप चालक सोनू कुमार को हिरासत में लिया है।

नदीम अहमद ने एक्स पर लिखा, ‘बरेली के फतेहगंज फाटक पर गाय और भैंस के पायो से भरी एक पिकअप बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने पिकअप चालक सोनू कुमार को हिरासत में लिया।’

यह भी पढ़ें: चीतों को पानी पिलाने पर कर्मचारी को सस्पेंड करने दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

वायरल हो रहे दावे की जांच के लिए हमने मामले से संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें दैनिक भास्कर में 20 फरवरी 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना बरेली के फतेहगंज पश्चिमी की है। नेशनल हाइवे पर धनेटा फाटक के पास एक सड़क हादसे ने प्रतिबंधित पशुओं की पैरों की तस्करी का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने एक पिकअप से प्रतिबंधित पशुओं के डेढ़ हजार से अधिक कटे पैर बरामद किए हैं।

Source: Dainik Bhaskar

मामले में बरेली के साजिद हुसैन और जम्मू कश्मीर के सरफराज अहमद को गिरफ्तार किया गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, पकड़े गए चालक ने बताया कि वह इन पैरों को बरेली के मरिया फ्रोजन एग्रो लिमिटेड से संभल की इंडियन फ्रोजन एग्रो फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ले जा रहा था।

दावा बरेली में पशुओं के कटे पैर से भरा ट्रक ले जाता हुआ सोनू कुमार गिरफ्तार।
दावेदार नदीम अहमद
निष्कर्ष बरेली में पशुओं के कटे पैरों से भरे पकड़े गए ट्रक के ड्राईवर का नाम सोनू नहीं है। पकड़े गए आरोपियों का नाम साजिद हुसैन और सरफराज अहमद है।

Share