Home विशेष नाजनीन अख्तर: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और सांप्रदायिक जहर फैलाता हैंडल
विशेष

नाजनीन अख्तर: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और सांप्रदायिक जहर फैलाता हैंडल

Share
Share

सोशल मीडिया के इस दौर में जहां हर कोई कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है, वहीं कुछ लोग जानबूझकर गलत सूचनाएं फैलाकर समाज में भ्रम, नफरत और सनसनी पैदा करने का काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक सोशल मीडिया यूज़र हैं नाजनीन अख्तर। नाजनीन बार-बार धार्मिक, सांप्रदायिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील मुद्दों पर फेक न्यूज़ फैलाने के लिए चर्चा में रही हैं। इस रिपोर्ट में नाजनीन अख्तर द्वारा साझा किए गए सभी भ्रामक या फर्जी दावों को शामिल किया है।

क्रमांक दावा फैक्ट चेक
1. होटल में पति-पत्नी का अलग-अलग लोगों के साथ पकड़े जाने का वीडियो स्क्रिप्टेड हैएक ही होटल में हसबैंड वाइफ दोनों लेकिन अलग-अलग लोगों के साथ।वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। युटुब पर इस वीडियो को ‘3RD EYE’ ने मनोरंजन और जागरूकता के उद्देश्य से बनाया है।  इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
2. पंडाल में भक्तों को मांसाहारी भोजन परोसने का दावा गलत हैपंडाल में भक्तों को मांसाहारी भोजन परोसा गया।पंडाल में भक्तों को मांसाहारी भोजन परोसने का दावा गलत है। वायरल वीडियो एक पहाड़ी शादी समारोह का है।
3. ऋषभ का अपनी बहन से शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने का दावा गलत हैऋषभ अग्रवाल ने फ़ॉलोअर्स के लिए अपनी ही छोटी बहन सरिता अग्रवाल को बुर्का पहना कर यौन संबंध बनाये।ऋषभ अग्रवाल द्वारा अपनी ही बहन को बुर्का पहना कर यौन संबंध बनाने का दावा झूठा है। वायरल तस्वीर में बुर्के में दिख रही लड़की ऋषभ की बहन नहीं, उनकी महिला मित्र है।
4. भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा को नॉनवेज खिलाने का दावा गलत हैवीडियो वायरल में एक महिला लड्डू गोपाल की प्रतिमा को मांसाहार का भोग लगा रही है।लड्डू गोपाल की प्रतिमा को नॉनवेज खिलाने का दावा गलत है। यूट्यूबर मौली चक्रवर्ती प्रतिमा को प्रसाद के रूप में आलू और पनीर से बनी शाकाहारी बिरयानी परोस रहीं थी।
5. गुजरात में सड़क पर नमाज पढ़ने की वजह से मुस्लिम शख्स की गिरफ्तारी का दावा गलत है गुजरात के पालनपुर शहर में मुस्लिम शख्स की गिरफ्तारी सड़क किनारे नमाज पढ़ने के कारण हुई है।गुजरात के पालनपुर शहर में  मुस्लिम शख्स बाछल खान को सड़क पर जाम लगाकर नमाज पढ़ने के कारण हुई है।
6. दामाद से शादी करने को कह रही महिला का वीडियो है स्क्रिप्टेडमां उसी लड़के से शादी करना चाह रही है जो उसका दामाद हो, ये हिंदू धर्म में हो रहा है।वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है।  Robin K Prank नाम के चैनल ने इसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
7. माँ-बेटे की शादी का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड हैसंस्कारी और सनातनी महिला ने अपने ही बेटे से शादी कर ली।माँ-बेटे की शादी का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। प्रकाश एंटरटेनमेंट नाम के चैनल ने इसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया है। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
8. मक्का में नमाज़ अदा करते फुटबॉलर रोनाल्डो की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड हैफुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया और मक्का में नमाज अदा की।रोनाल्डो ने इस्लाम स्वीकार नहीं किया है। मक्का में नमाज अदा करने की तस्वीरें AI द्वारा बनाई गई है।
9. लड़की छेड़ने की वजह से पंडित को पीटने का दावा गलत हैपंडित जी पूजा करने गए उसी घर में लड़की को छेड़ दिया। लड़की के भाई ने पंडित को पीटा।यह वीडियो 5 साल पुराना है। क्रिकेट बैट को मंदिर में रखने से मना करने पर पीटा गया था। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया था।
10. ट्रेन और बस की टक्कर का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरलट्रेन ने बस को टक्कर मार दी।यह वीडियो ब्राज़ील का है। जहाँ 28 जुलाई 2024 का एक ट्रेन ने बस को टक्कर मार दी थी।
11. उत्तराखंड में मुस्लिम नाबालिग का हिंदू महिला को प्रेग्नेंट करने का दावा गलत हैउत्तराखंड के नैनीताल में 16 साल के अमजद ने 38 साल की एक हिंदू महिला को प्रेग्नेंट कर दिया।वायरल पोस्टकार्ड पर एनडीटीवी का ‘Logo’ लगा है। एनडीटीवी के सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा कोई पोस्टकार्ड मौजूद नहीं है। एनडीटीवी के मूल पोस्टकार्ड के फॉन्ट स्टाइल वायरल पोस्टकार्ड से अलग हैं।
12. वायरल वीडियो टीवी सीरयल क्राईम पेट्रोल का हिस्सा हैमां-बाप ने अपने ही बच्चों को पुल से नीचे पानी में फेक दिया।यह वीडियो सोनी टेलीविजन पर प्रसारित क्राईम पेट्रोल का हिस्सा है। इस वीडियो को सोनी के यूट्यूब चैनल पर जनवरी 2016 को अपलोड किया गया था।
13. भाई बहन की शादी का दावा गलत हैबिहार में एक युवक ने अपनी ही बहन से शादी कर ली, उसने कहा कि मेरी बहन किसी और के पास जाए इससे अच्छा है घर का सामान घर में ही रहे इसलिए मैंने ऐसा किया है।फेसबुक यूजर जय तोमर ने यह तस्वीर संदीप कुशवाहा की सगाई की बताकर पोस्ट की थी। जय तोमर ने Only Fact से बातचीत में बताया कि उनके मित्र संदीप कुशवाहा पुत्र काशीराम कुशवाहा की 27 अक्टूबर को सगाई हुई थी, दोनों भाई बहन नहीं हैं।
14. रत्नागिरी में बस कंडक्टर की पिटाई की घटना में सांप्रदायिक नही हैभगवा आतंकी ने दाढ़ी वाले मुसलमान कंडक्टर को पीटा।यह घटना महाराष्ट्र के रत्नागिरी की है। स्कूल छात्रा ने बस कंडक्टर को पीटा था। कंडक्टर पर आरोप था कि वो बस में लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा था।
15. बुर्के में नाचती छात्राओं का एडिटेड वीडियो बांग्लादेश का हैसंघी बुर्के में अपनी बहनों को नचा रहे हैं।वायरल वीडियो भारत का नहीं, बांग्लादेश के मदारीपुर के बालिका स्कूल का है। साथ ही इस वीडियो को एडिट कर ‘जय श्री राम’ गाना जोड़ा गया है।
16. पहलगाम आतंकी हमले को पूर्व नियोजित बताने वाला शख्स भारतीय सैनिक नहीं हैभारतीय सेना के एक अधिकारी अशोक कुमार ने दावा किया कि पहलगाम में हुआ हमला आतंकी हमला नहीं था, बल्कि यह ‘पूर्व नियोजित’ था। भारतीय सेना की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे शख्स का नाम डॉ. कांजी मलिक है। कांजी मलिक एक पाकिस्तानी ड्रामा आर्टिस्ट है जिसने दुष्प्रचार की मंशा से खुद को भारतीय सेना का अखिकारी अशोक कुमार बताकर वीडियो बनाया था।
17. जम्मू में भाजपा आईटी सेल प्रमुख तालिब हुसैन की गिरफ्तारी की खबर पुरानी हैजिस आतंकी को पुलिस ने जम्मू में दबोचा वो निकला बीजेपी आईटी सेल का पूर्व प्रमुख।जम्मू में पकड़े गए आतंकी का बीजेपी आईटी सेल का पूर्व प्रमुख होने की खबर साल 2022 की है। तालिब हुसैन शाह को पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों ने भाजपा में शामिल होकर उनके नेताओं की जानकारी लेने का काम दिया था।
18. मुसलमानों से नफरत की वजह से युवक को पीटने का दावा भ्रामक हैट्रैफिक पुलिस ने मुस्लिमों से नफरत के चलते युवक को पीटा और उसकी गाड़ी तोड़ दी।यह वीडियो साल 2020 का है। पुलिसकर्मी ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर युवक की पिटाई की थी। 
19. यात्रियों और जवानों द्वारा ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट करने का दावा भाम्रक हैयात्रियों ने ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट किया।यात्रियों द्वारा ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट करने का दावा गलत है। असल में ट्रेन में आगा लग गई थी जिसके बाद सभी ने तत्परता दिखाते हुए धक्का देकर बाकी डिब्बों को आग लगे हुए डिब्बों से अलग किया।
20. पहलगाम आतंकी हमले को पूर्व नियोजित बताने वाला शख्स भारतीय सैनिक नहीं हैभारतीय सेना के एक अधिकारी अशोक कुमार ने दावा किया कि पहलगाम में हुआ हमला आतंकी हमला नहीं था, बल्कि यह ‘पूर्व नियोजित’ था। भारतीय सेना की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे शख्स का नाम डॉ. कांजी मलिक है। कांजी मलिक एक पाकिस्तानी ड्रामा आर्टिस्ट है जिसने दुष्प्रचार की मंशा से खुद को भारतीय सेना का अखिकारी अशोक कुमार बताकर वीडियो बनाया था।
21. उन्नाव में पुलिसकर्मी का अश्लील वीडियो पुराना हैउन्नाव के बांगरमऊ में तैनात हेड कांस्टेबल दीप सिंह का अश्लील वीडियो वायरल।उन्नाव में तैनात पुलिसकर्मी का अश्लील वीडियो लगभग 5 साल पुराना है। यह वीडियो अगस्त 2022 में वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया था।
22. पति द्वारा पत्नी को पीटने का वीडियो भारत नहीं, मलेशिया का हैभारत में पति में पत्नी को बेरहमी से पीटा।पति द्वारा पत्नी को पीटने का वीडियो भारत का नहीं है। यह वीडियो मलेशिया के कुआलालंपुर का है, जिसे भारत का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
23. नहाते हुए पति पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो महाकुम्भ का नहीं हैमहाकुंभ में गलत काम करते पति-पत्नी की पिटाई हुई।नदी में स्नान करते वक़्त पत्नी-पत्नी के किस करने का वीडियो अयोध्या का है। इसे महाकुंभ का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
24. फूड डिलीवरी गर्ल के साथ बदसलूकी का वीडियो स्क्रिप्टेड हैफूड डिलीवरी गर्ल के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल।फूड डिलीवरी गर्ल के साथ बदसलूकी का वीडियो स्क्रिप्टेड है। 3RD EYE नाम के यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो को जागरूकता के लिए बनाया है।
25. मैनपुरी में गैंगरेप पीड़िता के पति की हत्या में सांप्रदायिक एंगल नहीं है मैनपुरी में गैंगरेप पीड़िता के पति साजिद को भोला यादव ने जिंदा जलाया।गैंगरेप पीड़िता के पति साजिद को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने जलाया था। इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
26. देवास लिव-इन मर्डर केस में सांप्रदायिक एंगल नहीं है मामला मध्यप्रदेश के देवास में संजय पाटीदार ने मुस्लिम लड़की गुलनाज से भागकर शादी की थी। शादी के बाद संजय ने गुलनाज की हत्या कर दी।पीड़िता मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू है।वहीं पीड़िता का नाम गुलनाज नहीं, प्रतिभा है। जिसकी हत्या उसके
लिव-इन पार्टनर संजय पाटीदार और उसके दोस्त विनोद दवे ने गला घोंटकर कर दी। इस मामले में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है।
27. क्या तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी के घर में IT की रेड में 128kg सोना मिला? तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी के घर 128 किलो सोना एंव 150 करोड रुपए नगद और 77 करोड़ रुपए के हीरे मिले..!

तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी के घर सोना मिलने का दावा गलत है। वायरल तस्वीर वेल्लोर में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के बाद पुलिस द्वारा चोर की सामान सहित गिरफ्तारी की है।
28. औरैया में बाइक से शव ले जाने का वीडियो पुराना हैऔरैया के सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस न मिल पाने पर बाइक से शव ले गए परिजन।औरैया के सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस न मिल पाने की वजह से बाइक पर शव ले जाने का वीडियो नवंबर 2023 का है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन पर कारवाई हुई थी। इस वीडियो को हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
29. अघोरी बाबा द्वारा अश्लील कृत्य का वायरल वीडियो AI जनरेटेड हैएक अघोरी बाबा को हाईवे पर एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा गया।यह वीडियो AI जनरेटेड है। असल वीडियो इंस्टाग्राम यूजर रुचिका सिंह ने 27 जनवरी को पोस्ट किया था, जिसमें महिला को महाकुंभ के दौरान अघोरी बाबा से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।
30. बाइक सवार को गोली मारने का वीडियो भारत का नहीं है भारत में दिनदहाड़े एक लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई। क्या प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाएंगे?यह वीडियो ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो का है। 6 मई, 2025 को सेबेस्टियाओ फैबियानो दा सिल्वा नामक 59 वर्षीय व्यक्ति को पारिवारिक विवाद के कारण हत्या कर दी गई थी।
31. इजरायलियों द्वारा तिरंगे पर पैर रखने की तस्वीर AI जनरेटेड हैइज़रायली नागरिक भारतीय ध्वज को पैरों से रौंदकर उसका अपमान कर रहे हैं।यह तस्वीर AI जनरेटेड है।
33. पुलिसकर्मियों द्वारा आपस में मारपीट का वीडियो पुराना है पैसे का बंटवारा बराबर नहीं हुआ, इसलिए पुलिस वालों ने आपस में ही लाठीचार्ज कर दिया।यह वीडियो अप्रैल 2020 का है। यूपी के सीतापुर लॉकडाउन के दौरान उचित जांच न करने पर डांटे जाने पर एक हेड कांस्टेबल ने अपने सीनियर पर हमला कर दिया था। जिसके बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया था।
34. डांस कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला करने का वीडियो पुराना है एक व्यक्ति ने डांस कार्यक्रम के दौरान दूसरे व्यक्ति पर खुलेआम कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।यह घटना 23 अप्रैल, 2024 की है। राजस्थान के बूंदी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला किया था।
35. छत्तीसगढ़ में कार में अश्लील हरकत का वीडियो 4 साल पुराना हैछत्तीसगढ़ में भाजपा की में सरकारी कार में अश्लील कार्य हो रहा है।छत्तीसगढ़ में सरकारी कार में अश्लील कार्य करने का वायरल वीडियो साल 2021 का है। तब छत्तीसगढ़ में भाजपा नहीं, कांग्रेस की सरकार थी।
36. ईरान के प्लेन द्वारा इजरायल के जहाज पर हमला करने का वीडियो भ्रामक है ईरान के प्लेन ने इज़राइल के जहाज पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया।यह वीडियो असल में GTA 5 गेम से लिया गया फुटेज है, जो दिसंबर 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। Instagram पर gaming_zone5005 नाम के पेज पर ऐसो कई वीडियो गेमिंग वीडियो पोस्ट है।
37. इज़राइल के एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले का वीडियो AI जनरेटेड हैइज़राइल के एयरपोर्ट को ईरानी मिसाइल ने तबाह कर दिया है।यह वीडियो AI जनरेटेड है। इसे 12 मई को ‘3amelyon’ नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था, जिसकी बायो में लिखा है कि यह अकाउंट AI जनरेटेड वीडियो बनाकर शेयर करता है।
38. इज़राइल पर ईरानी मिसाइल हमले का वायरल वीडियो पुराना है ईरान ने इज़राइल पर मिसाइलों की बौछार शुरू कर दी है।यह वीडियो 7 मई 2025 या उससे पहले ही इंटरनेट पर मौजूद है, जबकि ईरान-इज़राइल संघर्ष की शुरुआत 13 जून 2025 को हुई थी। यह वीडियो वर्तमान हमले से पहले का है और इसका हाल की घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है।
39. ईरान की मिसाइलों का वायरल वीडियो AI जनरेटेड हैईरान के पास भारी मात्रा में मिसाइलों का भंडार है।यह वीडियो AI जनरेटेड है। ऐसे ही कई वीडियो एक TikTok अकाउंट @Amazonwildking द्वारा पहले भी शेयर किये किए गए हैं।
40. ईरानी सेना के ट्रकों का वीडियो AI जनरेटेड हैईरानी सेना भारी मात्रा में हथियारों की आवाजाही कर रही है।यह वीडियो AI जनरेटेड है। ऐसे ही कई वीडियो एक TikTok यूज़र @Amazonwildking ने शेयर किया है, जो अक्सर इस तरह की नकली वीडियो पोस्ट करता है।
41. ईरान मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में 73 भारतीयों को गिरफ्तार करने का दावा गलत हैईरान में इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में 73 भारतीय गिरफ्तार।मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप भारतीयों को गिरफ्तार करने का दावा झूठा है। इंटरनेट पर ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा, दावे के साथ शेयर की गई तस्वीर ईरान, चीन और रूस द्वारा आयोजित 2023 के सैन्य अभ्यास की है।
42. ईरान के हमले में इज़राइल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नष्ट होने का वीडियो AI जनरेटेड है ईरान के हवाई हमले के बाद इज़राइल का इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से नष्ट हो गया है।यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। इंस्टाग्राम पर इसे 6 जून को @3amelyon नाम के अकाउंट ने शेयर किया था। इस अकाउंट के बायो के मुताबिक यह AI कंटेंट बनता है।
43. ईरान के हमले के बाद इज़राइल में आग और धुएं का वीडियो AI जनरेटेड है ईरान के हमले के बाद इज़राइल पूरी तरह तबाह हो चुका है, हर जगह आग, विस्फोट और धुआं देखा जा रहा है।यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। इसे मूल रूप से “AI Video” नामक एक TikTok अकाउंट से शेयर किया गया था।
44. ईरान द्वारा मिसाइल लॉन्च का दावा झूठा है ईरान ने एक मिसाइल लॉन्च की है।यह वीडियो ईरान के मिसाइल लांच का नहीं, बल्कि स्पेस एक्स के रॉकेट बूस्टर का वीडियो है।
45. ईरानी सेना द्वारा ट्रकों पर मिसाइल ले जाने का वीडियो AI जनरेटेड हैईरानी सेना द्वारा इजरायल पर हमले के लिए ट्रकों पर मिसाइल ले जाया जा रहा है।यह वीडियो AI जनरेटेड है। इसे TikTok पर Amazon नाम के यूजर ने शेयर किया है। जो इस प्रकार के कई वीडियो पोस्ट करता है।
46. इज़राइल पर ईरानी मिसाइल हमले का वीडियो AI जनरेटेड हैईरान ने इज़राइल पर मिसाइलों से हमला किया है।यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है। इसे Revista InformaBTL नामक एक पेज ने बनाया है। इसका वर्तमान ईरान-इज़राइल संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।
47. ईरान के हमले के बाद इजरायली नागरिक द्वारा देश छोड़ने का दावा गलत है ईरान के हमले के बाद इजरायली नागरिक बड़ी संख्या में देश छोड़कर भाग रहे हैं।यह वीडियो इजरायल नहीं, रूस का है। रूस में 6 जून 2025 को आयोजित रूसी ऑर्थोडॉक्स श्रद्धालु वेलिकोरेत्स्की नामक धार्मिक यात्रा का हैं।
48. ईरान की मिसाइल से इज़राइल के गृह मंत्रालय पर हमले का दावा झूठा है ईरान ने मिसाइल से इज़राइल के गृह मंत्रालय को नष्ट कर दिया है।वायरल वीडियो 20 जून 2025 को ताजीकिस्तान के खुजंद में स्थित याकासारॉय वीआईपी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग का है।
49. वायरल वीडियो ईरान द्वारा इज़राइल पर हमले का नहीं है ईरान ने इजरायल पर मिसाइल से हमला कर दिया है।वायरल वीडियो लेबनान के बेरूत में एक पोर्ट के वेयरहाउस में रखे अमोनियम नाइट्रेट से हुए ब्लास्ट का है। वहीं वीडियो में दूसरा फ्रेम AI जनरेटेड है।
50. ईरान पर हमले के बाद अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दावा गलत है ईरान पर हमले के बाद अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ।वायरल वीडियो वास्तव में 14 जून 2025 को कैलिफोर्निया में डोनाल्ड ट्रंप की एंटी इमिग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ हुए एक प्रदर्शन का है। इस वीडियो का 22 जून को ईरान के एक परमाणु ठिकाने पर हुए अमेरिकी हवाई हमले से कोई संबंध नहीं है।
51. स्पंज आयरन रीजेनेरेशन रिएक्टर का वायरल वीडियो ईरान द्वारा इजरायल पर हमले के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला हथियार बताकर वायरल यह विशाल हथियार ईरान द्वारा इजराइल पर हमले के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।वायरल वीडियो फरवरी 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। वास्तव में इसमें ईरान के अराक से केरमान तक एक अत्याधुनिक स्पंज आयरन रीजेनेरेशन रिएक्टर को ले जाते हुए दिखाया गया है। इसका इजराइल या किसी सैन्य हमले से कोई संबंध नहीं है।
52. ईरान द्वारा अमेरिकी B-2 बॉम्बर को मार गिराने का दावा झूठा है ईरान ने परमाणु ठिकानों पर हमले में शामिल अमेरिकी B-2 बॉम्बर को मार गिरायावायरल तस्वीर फरवरी 2008 की है, जिसमें एक B-2 स्टेल्थ बॉम्बर एंडरसन एयर फोर्स बेस, गुआम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
53. ईरान द्वारा सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का दावा झूठा है ईरान ने सफलतापूर्वक परमाणु बम का परीक्षण किया।वायरल वीडियो AI जनरेटेड है।
इसे TikTok यूज़र Abo Kyan ने 14 जून 2025 को शेयर किया था।
वीडियो में वर्ष 2030 में घटित एक काल्पनिक रूप में तृतीय विश्व युद्ध को दिखाया गया है।
54. शव लेकर भागते इजरायलियों का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है वीडियो में दिखाया गया है कि इज़रायली नागरिक मलबे और तबाही से भरी सड़क पर शव उठाए दौड़ रहे हैं।यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है, क्योंकि इसमें कई खामियां हैं। जैसे एक इज़रायली व्यक्ति बच्चे का शव उठाए हुए दिखाया गया है, लेकिन बच्चे के पैर और चेहरा दोनों ही एक ही दिशा में अजीब तरह से मुड़े हुए हैं। एक अन्य दृश्य में एक व्यक्ति ज़मीन पर लेटा हुआ है और लोग उसके ऊपर से दौड़ रहे हैं, फिर भी वह बिना किसी चोट के खड़ा होकर उठा जाता है।
55. वायरल तस्वीर हमास द्वारा इजरायल पर हमले की नहीं है ईरान से जंग ख़त्म होने के बाद हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया।यह तस्वीर 10 अक्टूबर 2023 को इजरायल द्वारा गाजा पर एयर स्ट्राइक की है।
56. बेटे द्वारा पिता को पीटने का वीडियो भारत का नहीं है वीडियो में एक हिंदू व्यक्ति केबल से अपने पिता की पिटाई कर रहा है।यह वीडियो पैराग्वे के सिउदाद देल एस्ते शहर का है, जहाँ एक व्यक्ति एड्रियन सिल्वा मार्टिनेज़ को अपने पिता को केबल से पीटते हुए देखा गया। इस घटना का न तो भारत से कोई संबंध है और न ही हिंदू धर्म से। इसे झूठे और सांप्रदायिक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।
57. झारखंड में बुजुर्ग को पीटने का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरलएक भगवाधारी संस्कारी व्यक्ति अपने बूढ़े बाप के समान व्यक्ति को पीट रहा है।यह घटना झारखंड के देवघर की है। जहाँ बुजुर्ग को गाय चोरी के आरोप में पीटा गया था।  
58. कावंड छोड़कर फरार हुए युवक-युवती की खबर एक साल पुरानी हैहरियाणा से कावंड लेकर आए युवक-युवती शिविर से फरार हो गए।यह खबर जुलाई 2024 की है। जब हरियाणा के युवक-युवती दाहा गांव स्थित एक शिविर में रूके थे, वहां से वो फरार हो गए थे।
59. ब्राजील के कैदी के सुरंग में फंसने की पुरानी खबर भ्रामक दावे के साथ वायरलएक ब्राजीलियन कैदी ने पांच साल तक सुरंग खोदी, लेकिन वह सुरंग सीधे पुलिस स्टेशन तक जा निकली।यह घटना दिसंबर 2012 की है, जब ब्राजील में एक कैदी ने कुछ अन्य कैदियों के साथ मिलकर जेल से भागने के लिए सुरंग खोदी थी। हालांकि बाकी कैदी सफलतापूर्वक भाग गए, लेकिन यह कैदी सुरंग में फंस गया और पकड़ा गया।
60. इंडिगो की फ्लाइट में मुस्लिम युवक को उसके धर्म की वजह से थप्पड़ मारने का दावा गलत हैइंडिगो की फ्लाइट में एक हिंदू यात्री ने मुस्लिम यात्री को उसके धर्म के कारण थप्पड़ मार दिया।इंडिगो की फ्लाइट में पीड़ित हुसैन अहमद मजूमदार को पीटने वाले व्यक्ति का नाम हफीजुल रहमान है। पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही धर्म के हैं। इस घटना का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
61. मुस्लिम व्यक्ति की दाढ़ी खींचकर उसकी पिटाई करने का वीडियो बांग्लादेश का हैवीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति की दाढ़ी खींचकर उसकी पिटाई की जा रही है।यह वीडियो बांग्लादेश का है। 28 जून 2025 को नसीम भुइयां नामक व्यक्ति ने कंप्यूटर दुकान चलाने वाले मालिक मैनिक से बकाया पैसे मांगने पर उसकी दाढ़ी खींची और मारपीट की थी।
62. ‘बालकनी से भागते प्रेमी’ का वीडियो भारत का नहीं, इंडोनेशिया का हैभारत में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पति के आते ही बिना कपड़ों के बालकनी से भगा प्रेमी।यह वीडियो भारत का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया का है। इसे 17 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें एक अधनंगा व्यक्ति होटल से कूदकर बिजली के तारों पर चढ़ता दिख रहा है।
63. पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मुस्लिमों द्वारा नाव भेजने का दावा भ्रामक हैपंजाब की बाढ़ में इस्तेमाल हो रही नाव कर्नाटक के मुस्लिमों ने भेजी है।यह वीडियो पंजाब की बाढ़ से जुड़ा नहीं है, इसे बाढ़ से कई हफ़्ते पहले जून 2025 में शेयर किया गया था।
64. मणिपुर की जनता द्वारा पीएम मोदी के विरोध का दावा भ्रामक हैमणिपुर की जनता ने पीएम मोदी का विरोध कर रही है।मणिपुर की जनता द्वारा पीएम मोदी के विरोध का दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो 14 अप्रैल को कोलकाता में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए प्रदर्शन का है।
65. बांसुरी स्वराज द्वारा राष्ट्रीय गान का अपमान करने का दावा गलत, वायरल वीडियो एडिटेड हैभाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रीयगान का अपमान करते हुए बीच में ही राष्ट्रीयगान छोड़ कर चली गई।बांसुरी स्वराज का वायरल वीडियो अधुरा है। असल में पूरे वीडियो में उन्होंने लोगों से राष्ट्रगान सही ढंग से गाने का आग्रह किया और फिर राष्ट्रगान पूरा किया
66. कुत्ते द्वारा महिला की जान बचाने का वायरल वीडियो AI जनरेटेड हैकुत्ते को पहले ही अपनी मालकिन के मौत का आभास हो गया था और उसने उसकी जान बचा ली।कुत्ते द्वारा अपनी मालकिन की जान बचाने के वायरल वीडियो AI जनरेटेड है। इसका व्यस्ताविकता से कोई संबंध नहीं है।
67. दिल्ली में Iphone से भरे ट्रक के पलटने का वीडियो AI जनरेटेड हैदिल्ली में आईफोन से भरे दो ट्रक आपस में टकराकर पलट गए।आईफोन से भरे ट्रक पलटने का वीडियो AI जनरेटेड है जिसे Instagram पर shivaji vlogs नाम के रील क्रिएटर ने बनाया है।
68. बच्चे के ऊपर खौलती चाय फेकने का वीडियो स्क्रिप्टेड हैएक व्यक्ति ने बच्चे के ऊपर खौलती चाय फेक दी।यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, जिसे इंस्टाग्राम पर फरहान बेग नाम के कंटेंट क्रिएटर ने मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया है।

Share