Home अन्य बीते सप्ताह वायरल पांच फर्जी दावों का फैक्ट चेक
अन्य

बीते सप्ताह वायरल पांच फर्जी दावों का फैक्ट चेक

Share
Share

बीते सप्ताह सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें, वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स फर्जी दावों के साथ वायरल हुईं। हमने इन वायरल दावों का फैक्ट चेक किया और सच्चाई का पता लगाया। ‘OFI’ की इस साप्ताहिक सीरिज ‘टॉप पांच फेक न्यूज’ में हमने उन्नाव और जम्मू गैंगरेप के खिलाफ ललिता कुमारमंगलम का बयान, थाना प्रभारी द्वारा ब्राह्मणों को गाली देने वाले वायरल ऑडियो, एमपी के पन्ना में वक्फ कानून की वजह से मदरसे पर कार्रवाई, मुजफ्फरनगर में हिंदू युवकों ने मुस्लिम लड़की का बुर्का उतारा और बिहार के अस्पताल में एम्बुलेंस न मिलने पर बच्चे की मौत के दावे को शामिल किया है।

1. उन्नाव और जम्मू गैंगरेप के खिलाफ बोलने पर बीजेपी-आरएसएस मुझे मरवा देगी’.. ललिता कुमारमंगलम का वायरल बयान फर्जी है

शोभनाथ राव ने एक्स पर लिखा, ‘RSS /BJP वाले नेता खुशहाल और देश की जनता फटेहाल…….देश भर में rss का आतंक…..’

फैक्ट चेक: ललिता कुमारमंगलम ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने खुद स्पष्ट किया है कि उन्नाव और कठुआ में हुए गैंगरेप के खिलाफ इस्तीफा देने और इस घटना के खिलाफ बोलने पर उनकी जान को खतरा होने की खबर फर्जी है।

2. थाना प्रभारी द्वारा ब्राह्मणों को गाली देने वाले वायरल ऑडियो का पांच साल पुराना है

अंजन त्रिपाठी ने लिखा, ‘जेठवारा थाना प्रभारी विनोद_यादव के पास एक स्थानीय ब्राम्हण ने फोन कर घटना की सूचना दी। जातिवादी मानसिकता से ग्रसित दरोगा ने पूरे समाज को मां-बहन की सामूहिक भद्दी-भद्दी गाली दी.’

फैक्ट चेक: वायरल ऑडियो मई 2020 का है। गाली देने वाले पुलिसकर्मी प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाने के उस समय के प्रभारी विनोद यादव है। ऑडियो सामने आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। उनकी जगह इंस्पेक्टर मृत्युंजय मिश्र को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था।

3. एमपी के पन्ना में वक्फ कानून की वजह से मदरसे पर कार्रवाई का दावा भ्रामक है

मिल्लत टाइम्स ने लिखा, ‘वक़्फ़ क़ानून का पहला निशाना, मध्य प्रदेश के पन्ना में शनिवार को एक 30 साल पुराने मदरसा को अवैध बता कर तोड़ दिया गया’

फैक्ट चेक: मध्य प्रदेश के पन्ना में मदरसे पर हुई कार्रवाई का वक्फ कानून या वक्फ संपत्ति से कोई लेना देना नहीं है। यह मदरसा सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बना था, जिसके बाद इसे ध्वस्त किया गया है। साथ ही इसकी शिकायत हिंदूवादी नेता ने नहीं की थी।

4. मुजफ्फरनगर में मुस्लिम लड़की का बुर्का उतारने वाले हिंदू नहीं, मुस्लिम है

IND Story’s ने एक्स पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘मुजफ्फरनगर में हिंदू युवक ने मुस्लिम लड़की का बुर्का उतार दिया और चोटी खींची,कपड़े उतारने की भि कोशिश की। इस मामले में छे लोगो की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन इनको लड़की को हाथ लगाने का अधिकार किसने दिया । ऐसे पिल्लो को देश निकाला दे देना चाहिए।’

फैक्ट चेक: मुजफ्फरनगर में मुस्लिम लड़की का बुर्का उतारने वाले हिंदू नहीं है। इस घटना में सही आरोपी मुस्लिम हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

5. बिहार के अस्पताल में पिता के कंधे पर बेटे के शव का तीन साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल ने लिखा, ‘बीजेपी के राज में गरीब की जान की क़ीमत बहुत सस्ती है। बिहार के समस्तीपुर में एक ग़रीब का बेटा अस्पताल में बिना इलाज के ही मर गया और बेबस पिता बेटा.. बेटा कहकर बिलखता रहा। ये सिर्फ़ बिहार की ही कहानी नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान हर जगह बीजेपी सरकार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था कई मासूमों की जान ले चुकी है।’

फैक्ट चेक: समस्तीपुर में बेटे के शव को कंधे पर रखकर रोते पिता का वीडियो का वायरल वीडियो अप्रैल 2022 का है। बच्चे की मौत नदी ने डूबने की वजह से हुई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Share