सोशल मीडिया पर अखबार में छपी एक खबर की कटिंग वायरल है। खबर की हेडलाइन है ‘प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार।’ इस खबर को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह मामल पुराना साबित हुआ।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, ‘प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार हर आतंकी हैवान है – उसका धर्म नफ़रत और दहशत है’
प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) April 26, 2025
हर आतंकी हैवान है – उसका धर्म नफ़रत और दहशत है pic.twitter.com/Bve4NxOCsG
रितेश देशमुख नाम के पैरोडी हैंडल ने लिखा, ‘प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार… बस मैं आपको यही बताने की कोशिश कर रहा हूँ की आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता’
प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार…
— रितेश देशमुख ( ᴘᴀʀᴏᴅʏ ) (@Deshmukh_0) April 26, 2025
बस मैं आपको यही बताने की कोशिश कर रहा हूँ की आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता… pic.twitter.com/RD3PQNFEa0
नेहा सिंह राठोर ने लिखा, ‘अब! इस तरह की खबरें तो भाजपा का पूरा नैरेटिव ध्वस्त कर देंगी!’
अब!
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) April 26, 2025
इस तरह की खबरें तो भाजपा का पूरा नैरेटिव ध्वस्त कर देंगी!#PahalgamTerrorAttack #pahalgamattack pic.twitter.com/cCEluKe0Sb
अशोक बुद्ध ने लिखा, ‘प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार’
प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार pic.twitter.com/PhGpsJGvc4
— 🍁Ashok Bauddha🍁 (@AshokBuaddha) April 25, 2025
वहीं पत्रकार संजय शर्मा ने इसी दावे के साथ पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले को पूर्व नियोजित बताने वाला शख्स भारतीय सैनिक नहीं है
फैक्ट चेक
दावे की जांच के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें 29 जुलाई 2019 को प्रकाशित जनसत्ता की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने के लिए रविवार (28 जुलाई, 2019) को संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

एटीएस अधिकारियों के मुताबिक शुक्ला आतंकी संगठन के निर्देश पर भारत में फंड जुटा रहा था और पाकिस्तान में सक्रिय लश्कर की मदद कर रहा था। वह फोन और इंटरनेट के जरिए पाकिस्तान के अपने हैंडलर समेत अन्य सदस्यों के संपर्क में रहता और भारत से जानकारियां इक्ट्ठा कर लश्कर को भेजता था संदिग्ध मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अगहार गांव का निवासी है।
| दावा | प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला गिरफ्तार। |
| दावेदार | नेहा सिंह राठौर, रितेश देशमुख पैरोडी व अन्य |
| निष्कर्ष | प्रयागराज से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार करने की खबर लगभग 6 साल पुरानी है। इसे पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ सहरे किया जा रहा है। |
