Home अन्य लश्कर ए तैयबा के सदस्य संदीप शर्मा उर्फ़ आदिल के पकड़े जाने की खबर 8 साल पुरानी है
अन्य

लश्कर ए तैयबा के सदस्य संदीप शर्मा उर्फ़ आदिल के पकड़े जाने की खबर 8 साल पुरानी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर ABP न्यूज़ का एक वीडियो वायरल है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला संदीप शर्मा लश्कर ए तैयबा का सदस्य निकला। कश्मीर घाटी में आतंक मचाने में इसका अहम रोल था। हालाँकि पड़ताल में पता चला कि यह घटना 8 साल पुरानी है।

करिश्मा अजीज नाम ने एक्स पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला संदीप शर्मा लश्कर ए तैयबा का सदस्य निकला कश्मीर घाटी में आतंक मचाने में इसका अहम रोल था पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है’

Source: X

अली सोहरब ने लिखा, ‘जम्मू कश्मीर: ये जिसका चेहरा काले कपड़े से ढक्कर पुलिस लश्कर का “आतंकवादी” होने का आरोप लगा रहा है, क्या आप इस आरोपी का नाम जानते हैं? नाम है: “संदीप शर्मा”‘

शोभनाथ राव ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज, RSS के ब्राम्हण आतंकवादी संदीप शर्मा चढ़ा पुलिस के हत्थे….. यह तो एक बानगी है,ऐसे बहुत सारे लोग मुस्लिमों की आड़ में मिशन हिन्दू राष्ट्र के लिए काम करते है,निष्पक्ष जांच की जरूरत है…..??’

वहीं रिया शुक्ला और हेमंत ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले को पूर्व नियोजित बताने वाला शख्स भारतीय सैनिक नहीं है

फैक्ट चेक

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मामले से जुड़े प्रमुख कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 14 जुलाई 2017 को प्रकाशित नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के पकड़े गए आतंकी संदीप उर्फ आदिल को पकड़ा था। संदीप ने जांच-अधिकारियों को बताया कि उसे एक कश्मीरी महिला से प्यार हो गया था। प्यार की वजह से उसने आतंक और इस्लाम कबूला।

Source: Navbharat Times

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदीप को जिस लड़की से प्यार हुआ था उसके घरवाले दूसरे धर्म का होने के कारण शादी के लिए राजी नहीं थे। संदीप ने फिर एक स्थानीय मस्जिद में अपना धर्म बदल लिया और उसका नाम आदिल हो गया। आमदनी बढ़ाने के लिए वेल्डिंग के काम के साथ आदिल ने अनंतनाग और पुलवामा के बीच कर्मशल ड्राइविंग भी शुरू कर दी। हालांकि इसके बाद भी वह सिर्फ 300 रुपए ही दिन भर में कमा पाता था।

इस बीच आदिल की मुलाकात लश्कर ऑपरेटिव शकूर से हुई। शकूर ने उसे पैसे का ऑफर दिया और बदले में वह एटीएम और बैंक लूटने में उनकी मदद करने लगा। इसके साथ ही लश्कर ने उसे बॉर्डर पार भी भेजा ताकि वह हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले सके। 45 दिनों तक उसे धार्मिक शिक्षा भी दी गई, जिससे वह युवाओं को कट्टर बना सके।

दावा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला संदीप शर्मा लश्कर ए तैयबा का सदस्य निकला।
दावेदार करिश्मा अजीज, अली सोहरब, सोमनाथ राव व अन्य
निष्कर्ष लश्कर ए तैयबा के सदस्य संदीप शर्मा के पकड़े जाने की खबर साल 2017 की है। संदीप को एक कश्मीरी महिला से प्यार हो गया था, जिसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम आदिल रख लिखा और आतंकियों के साथ शामिल हो गया।

Share