सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है। जहां भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है। ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला किया गया है।
शुभम शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘अभी अभी भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है. कई पुरुष और महिला बुरी तरह घायल हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी वापस उत्पात मचा रही है. ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला हो रहा है. मेरे पास अभी मदद के लिए गांववालों का फोन आया है।’
अभी अभी भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है. कई पुरुष और महिला बुरी तरह घायल हैं.
— Shubham Sharma (@Shubham_fd) May 18, 2025
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी वापस उत्पात मचा रही है. ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला हो रहा है.
मेरे पास अभी मदद के लिए गांववालों का फोन आया है. pic.twitter.com/1KvlXNtHCH
दी हिंदू वॉरियर ने लिखा, ‘अभी अभी भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है. कई पुरुष और महिला बुरी तरह घायल हैं. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी वापस उत्पात मचा रही है. ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला हो रहा है.’
अभी अभी भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है. कई पुरुष और महिला बुरी तरह घायल हैं.
— @thinduwarrior (@Hindutv1) May 18, 2025
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी वापस उत्पात मचा रही है. ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला हो रहा है. pic.twitter.com/wXS45IsmQn
किशोर शर्मा ने लिखा, ‘अभी अभी भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है। कई पुरुष और महिला बुरी तरह घायल हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी वापस उत्पात मचा रही है। ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला हो रहा है।’
अभी अभी भीम आर्मी ने लाठी, फावड़े, तलवार से ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया है। कई पुरुष और महिला बुरी तरह घायल हैं।
— ॐ किशोर शर्मा🚩(मोदी का परिवार) (@Kishorekumarsh4) May 18, 2025
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी वापस उत्पात मचा रही है। ब्राह्मणों को भगाने के लिए हमला हो रहा है।@myogiadityanath @HMOIndia
जी सख्त कदम उठाए 🙏 pic.twitter.com/DanDnU9ifs
यह भी पढ़ें: मनोहर लाल धाकड़ के साथ हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो में दिखी महिला और वायरल वीडियो में रोती महिला अलग-अलग हैं
फैक्ट चेक
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मामले से जुड़े कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 19 मई 2025 को प्रकाशित जागरण की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के साधारणपुर गांव में कुत्ते को डंडा मारने को लेकर ब्राह्मण और अनुसूचित समाज के दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। 18 मई की दोपहर साधारणपुर गांव में पंडित रमेश शर्मा और अनुसूचित समाज के शालू के बीच कुत्ते को डंडा मारने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान ईंट पत्थर भी चले।
मारपीट में एक पक्ष से महिला अरुण लता शर्मा के अलावा सुमंत शर्मा, रमेशचंद शर्मा, प्रद्युमन शर्मा, आशुतोष शर्मा जबकि दूसरे पक्ष से अभिजीत, सुमित, रितिक व महिला सुशीला घायल हो गए। पुलिस गांव पहुंची और बामुश्किल स्थिति पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मामले की जानकारी लगते ही भाजपा नेता गजराज राणा, भाजपा नेता दीपक त्यागी और रुद्र त्यागी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रोहित कौशिक, शुभम वत्स। वहीं भीम आर्मी के नेता भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसी दौरान ब्राह्मण त्यागी समाज के कुछ युवकों और भीम आर्मी के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और भीम आर्मी के बड़े नेताओं ने स्थिति को संभाला। सहारनपुर ग्रामीण एसपी सागर जैन ने बताया कि मामूली कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। गांव में स्थिति सामान्य है. मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
| दावा | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी ने ब्राह्मण बस्ती पर हमला बोल दिया। |
| दावेदार | शुभम शर्मा, किशोर शर्मा व अन्य |
| निष्कर्ष | सहारनपुर में ब्राह्मण और अनुसूचित समाज के दो पक्षों में कुत्ते को डंडा मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। |
