Home अन्य थाने में बुजुर्ग की पिटाई का वायरल वीडियो 7 साल पुराना है
अन्य

थाने में बुजुर्ग की पिटाई का वायरल वीडियो 7 साल पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही की घटना है और यह मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है, जहां केंद्रीय विद्यालय के दलित उप-प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद सोनकर के साथ मारपीट की गई है। इस वीडियो को शेयर कर कई सोशल मीडिया यूज़र्स यूपी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि हमारी जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो पुराना है।

सपा नेता जीतेन्द्र वर्मा ने लिखा, ‘पुलिस थाने दलितों पिछड़ों के शोषण का केंद्र बन गए हैं. पुलिस का थाने में केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बुजुर्ग दलित दुर्गा प्रसाद सोनकर जी के साथ ऐसा बर्ताव निश्चित ही शर्मशार करने वाला है यूपी पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपी पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई करें.’

करिश्मा अज़ीज़ ने लिखा, ‘फतेहपुर किशनपुर थाना के अन्तर्गत चौकी विजयीपुर में क्रेन्द्रीय विद्यालय के वाइस प्रिंसीपल दुर्गा प्रसाद सोनकर ने अपनी कंमप्लेन लेकर जब चौकी गये तो एक विशेष जाति का उत्पीड़न करने वाले कुछ दलित विरोधियों ने जो कानून की आड़ में दलितों का शोषण करते हैं उन्होंने शिक्षक दुर्गा प्रसाद से घिनौना बर्ताव किया।’

शिवम यादव ने लिखा, ‘यूपी के थानों में दलित व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार होता है ,दलित चाहे कितना भी पढ़ लिख कर बड़े पद पर चला जाए फिर भी सामंतियों द्वारा उसका शौषण होता है, दरोगा जिसको गाली देकर मार रहे है वो केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद सोनकर है आज उन्हें अपमानित होना पड़ा।’

इसके अलावा इस दावे को डाक्टर लक्ष्मण यादव, रितेश देशमुख पैरोडी, बीएसपी सोशल मीडिया, शयाम यादव, अनुज कुमार धीमान, और प्रिंस चौहान ने किया है।

यह भी पढ़ें: मनोहर लाल धाकड़ के साथ हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो में दिखी महिला और वायरल वीडियो में रोती महिला अलग-अलग हैं

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की सत्यता जांचने के लिए हमने उसके एक प्रमुख फ़्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान हमें 16 अप्रैल 2018 का एक पोस्ट मिला, जिसे कौशांबी के भाजपा नेता जितेन्द्र सोनकर ने एक्स पर साझा किया था। यह वही वीडियो है जिसे अब सोशल मीडिया पर हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है।

Source- X

इस पोस्ट में जितेन्द्र सोनकर ने लिखा, ‘फतेहपुर किशनपुर थाना के अन्तर्गत चौकी विजयीपुर में दो सिपाहियों ने दलित समाज खटिक समाज के क्रेन्द्रीय विद्यालय के वाइस प्रिंसीपल दुर्गा प्रसाद सोनकर कंमप्लेन लेकर जब चौकी गया तो उसे बुरी तरह पीटा गया अभी भी थाना में बैठे हुए हैं इस घटना का वीडियो खुद चौकी इंचार्ज ने बनाया है।’

दावा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दलित शिक्षक को पुलिसकर्मियों द्वारा पीटा गया।
दावेदार कविश अज़ीज़, जितेन्द्र वर्मा, डॉ. लक्ष्मण यादव समेत कई अन्य।
निष्कर्षवायरल वीडियो इंटरनेट पर अप्रैल 2018 या उससे पहले से मौजूद है।
Share