सोशल मीडिया पर शादी समारोह का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक दुल्हन, दुल्हे को छोड़ एक दुसरे लड़के से शादी करते हुए दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि दुल्हन ने दुल्हे के सामने किसी और लड़के के साथ शादी कर ली। कहा जा रहा है कि दूल्हे के साथ लड़की ने गलत किया अगर ऐसी कोई बात थी तो पहले ही शादी के लिए तैयार नहीं होना था। हालांकि पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड पाया गया।
रुपाली गौतम ने वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘दूल्हे के साथ लड़की ने गलत किया अगर ऐसी कोई बात थी तो पहले ही शादी के लिए तैयार नहीं होना था। हालांकि पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड पाया गया।’
रघुवीर मीणा ने लिखा, ‘दूल्हे के साथ लड़की ने गलत किया अगर ऐसी कोई बात थी तो पहले ही शादी के लिए तैयार नहीं होना था’
यह भी पढ़ें: अमेठी में दलित युवक की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 21 अप्रैल, 2025 को Dance With Bablu नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘शादी के बीच में छोड़ दिया अब 100 हजार सब्सक्राइबर्स करवा दो’
इस यूट्यूब चैनल को खंगालने पर हमें कई डांस वीडियो मिले। वायरल वीडियो में दूल्हा बने व्यक्ति को इन सभी वीडियो में देखा जा सकता है। साथ ही यूट्यूब चैनल पर बबलू प्रजापत नाम के एक इंस्टाग्राम पेज का लिंक भी मिला। पेज को खंगाने पर पता चला कि बबलू प्रजापत एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं। जिनके 58 हजार से ज्यादा फॉलोवर है। इंस्टाग्राम पर बबलू ने खुद को एक डांसर बताया है। वायरल वीडियो इस इंस्टाग्राम पेज पर भी अपलोड है। जिससे स्पष्ट होता है कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है।

| दावा | दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ दिया और किसी और से शादी कर ली। |
| दावेदार | रुपाली गौतम और रघुवीर मीणा |
| निष्कर्ष | वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे बबलू राजपूत नाम के व्यक्ति ने डांस विथ बबलू नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था। यह चैनल पूरी तरह से मनोरंजन के लिए स्क्रिप्टेड कंटेंट बनाता है। |
