Home अन्य अहमदबाद प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले युवक की गिरफ्तारी का दावा गलत है
अन्य

अहमदबाद प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले युवक की गिरफ्तारी का दावा गलत है

Share
Share

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इस भीषण दुर्घटना का एक वीडियो 17 वर्षीय आर्यन ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था। अब सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर्यन को पुलिस हिरासत में ले जाते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि विमान हादसे का वीडियो बनाने के कारण पुलिस ने आर्यन को गिरफ्तार किया है। हालांकि, यह दावा है।

चौधरी उत्तम चंद ने एक्स पर लिखा, ‘अब राज यहां से शुरू होगा, लड़का विमान का वीडीओ बना रहा था, जो कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना में वायरल है, उसे तानाशाही पुलिस ले जा रही है,’

सुनील असते ने लिखा, ‘अहमदाबाद प्लेन क्रेश: जिस बच्चे ने गुजरात प्लेन क्रैश का वीडियो बनाया, पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही है, पत्रकार पूछ रहा है कि क्या बच्चे ने वीडियो बनाकर कोई जुर्म किया है, लेकिन पुलिस मौन है…।’

नरविंदर वाल्मीकि ने लिखा, ‘भारतीय पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही! अहमदाबाद प्लेन क्रेश: जिस बच्चे ने गुजरात प्लेन क्रैश का वीडियो बनाया, पुलिस उसे पकड़कर ले जा रही है, पत्रकार पूछ रहा है कि क्या बच्चे ने वीडियो बनाकर कोई जुर्म किया है, लेकिन पुलिस मौन है…’

वहीं दिव्या कुमारी, मिस्टर इंडिया और अर्चना सिंह ने भी इसी दावे के साथ वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश का नहीं है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें हिंदुस्तान और अमर उजाला की प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने प्लेन क्रेश का वीडियो बनाने वाले आर्यन को गिरफ्तार नहीं किया है। मोबाइल वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। वीडियो बनाने वाले नाबालिग ने पुलिस को वीडियो का विवरण दिया है। वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने आया था। फिर लड़के को उसके पिता के साथ भेज दिया गया। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, न ही हिरासत में लिया गया है।

Source: Hindustan

वहीं एक पोस्ट के रिप्लाई में अहमदाबाद पुलिस के एक्स हैंडल के खुद स्पष्ट किया है कि युवक की गिरफ्तारी का दावा झूठा है। अहमदाबाद पुलिस के लिखा, ‘इस वीडियो को बनाने के लिए किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। मोबाइल वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल हुई। वीडियो बनाने वाले नाबालिग ने पुलिस को वीडियो का विवरण दिया। वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान देने आया था। फिर उसे उसके पिता के साथ भेज दिया गया। कोई गिरफ़्तारी या हिरासत नहीं की गई है। कृपया अफ़वाहें या ग़लत सूचना फैलाने से बचें।’

दावाअहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले युवक आर्यन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दावेदारचौधरी उत्तम चंद, सुनील असते, नरविंदर वाल्मीकि व अन्य
निष्कर्षअहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाले युवक आर्यन की गिरफ्तारी का दावा झूठा है। वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने आया था। फिर उसे उसके पिता के साथ वापस भेज दिया गया।

Share