Home धर्म कथावाचक ने शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की? यह दावा भ्रामक है
धर्म

कथावाचक ने शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की? यह दावा भ्रामक है

Share
Share

सोशल मीडिया पर रात के अंधेरे में एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि फिरोजाबाद में कथावाचक पंकज मिश्रा शास्त्री शराब के नशे में महिलाओ को छेड़ रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर कथावाचक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

सूर्य समाजवादी ने एक्स पर वायरल वीडियो को पोस्ट कर लिखा, ‘शराब के नशे में कथावाचक पंकज मिश्रा की ग्रामीणों ने पिटाई की, बाद में पुलिस ने भी दो चार डंडे लगाए, वीडियो चार दिन पहले का है अभी पीडीए समाज का कोई कथावाचक ऐसा करता तो उसके बाल छीलकर उसे मूत्र से पवित्र किया जाता’

यूथ आर्मी ने लिखा, ‘कथावाचक पंकज मिश्रा शास्त्री शराब के नशे में महिलाओ को छेड़ रहा था लोगो घसीट कर पिटाई कर दी । वीडियो वायरल.!! बताया जा रहा है की 17 जून को फिरोजाबाद में कथावाचक पंकज मिश्रा शास्त्री के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । जानकारी के मुताबिक शास्त्री शराब के नशे में था,और महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था,वहां कुछ लोगों ने उन्हें रस्सी से बांधकर लात-घूंसों से पीटा।’

गौरव कुशवाहा ने लिखा, ‘कथावाचक पंकज मिश्रा शास्त्री की पिटाई,वीडियो वायरल.!! फिरोजाबाद के कथावाचक पंकज मिश्रा शास्त्री के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना 17 जून की रात की है जानकारी के मुताबिक शास्त्री शराब के नशे में था,और महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था,वहां कुछ लोगों ने उन्हें रस्सी से बांधकर लात-घूंसों से पीटा।’

यह भी पढ़ें: यूपी में ठाकुरों द्वारा ब्राहण बुजुर्ग को जूते की माला पहनाकर घुमाने का दावा फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें दैनिक भास्कर और ABP की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना फिरोजाबाद की नहीं, बल्कि इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव की है। गांव में भागवत कथा के लिए धार्मिक प्रवक्ता पंकज उपाध्याय को बुलाया गया था। 17 जून की रात, कथावाचक पंकज को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वे बेसुध होकर एक महिला के पास पहुंच गए, जो घर के बाहर सो रही थी। इस दृश्य को देख ग्रामीणों ने उन्हें नशे में समझ लिया और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाद में पुलिस को बुलाकर पंकज को उनके हवाले कर दिया।

Source: Dainik Bhaskar

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथावाचक की गलत पहचान “पंकज मिश्रा” के नाम से की गई और छेड़छाड़ के आरोपों को हवा दी गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि पंकज शराब नहीं पीते हैं और न ही किसी प्रकार का नशा करते हैं। उनका पिछले 10 वर्षों से मिर्गी का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है।

दावा फिरोजाबाद में कथावाचक पंकज मिश्रा शास्त्री शराब के नशे में महिलाओ को छेड़ रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर कथावाचक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
दावेदार सूर्य समाजवादी, यूथ आर्मी और गौरव कुशवाहा
निष्कर्ष यह घटना इटावा की है। कथावाचक पंकज उपाध्याय द्वारा शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ का दावा गलत है। पंकज मिर्गी के मरीज हैं और घटना वाले दिन उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा और वे बेसुध होकर एक महिला के पास पहुंच गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें नशे में समझकर उनकी पिटाई कर दी।

Share