Home राजनीति हरियाणा में जनता द्वारा भाजपा विधायक की पिटाई का दावा गलत है
राजनीति

हरियाणा में जनता द्वारा भाजपा विधायक की पिटाई का दावा गलत है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल है। वीडियो में ऑफिस में बैठे कुछ लोगों के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा का हैं, जहां जनता ने वोट चोरी के आरोप में भाजपा विधायक की पिटाई कर दी। हालंकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

मोहित यादव ने लिखा, ‘”वोट चोरी” का एक ओर रुझान वोट चोर भाजपा विधायक की सुताई शुरू हरियाणा की जनता आई एक्शन मे’

दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘”वोट चोरी” का एक ओर रुझान वोट चोर भाजपा विधायक की सुताई शुरू हरियाणा की जनता आई एक्शन मे’

वहीं राधिका पॉडकास्ट ने लिखा, “वोट चोरी” का एक ओर रुझान वोट चोर भाजपा विधायक की सुताई शुरू हरियाणा की जनता आई एक्शन मे’

यह भी पढ़ें: मधुबनी में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक का नाम राकेश सिंह नहीं, राकेश यादव है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 23 जुलाई 2020 को प्रकाशित ANI की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो हरियाणा के करनाल ज़िले के मूनक में बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय में हुई मारपीट का है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

Source: ANI

वहीं 22 जुलाई 2020 को प्रकशित दैनिक जागरण के मुताबिक, गगसीना गांव में बिजली की लाइन डाली जा रही है, जो किसी के खेत के अंदर से जा रही। इस की शिकायत को लेकर गगसीना गांव के कुछ लोग बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे। जहां एसडीओ को कागजात दिखाए। एसडीओ ने ठेकेदार को ये तक कह दिया कि बिजली की लाइन गलत जा रही है। इसे वहां से हटाओ, लेकिन एसडीओ के आफिस में पांच लोग घुसते हैं और शिकायत लेकर आए लोगों पर लात घूंसों व कुर्सी से मारपीट करने लगते है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दावाहरियाणा में जनता ने वोट चोर भाजपा विधायक की पिटाई कर दी।
दावेदारदिव्या कुमारी, राधिका, मोहित यादव
निष्कर्षयह वीडियो जून 2020 का है। हरियाणा में एसडीओ ऑफिस में ग्रामीणों द्वारा उनकी जमीन से होकर गुजर रही बिजली की लाइन की शिकायत करने पर 5 लोगों ने उनपर हमला किया था। इस वीडियो का भाजपा विधायक से कोई संबंध नहीं है।

Share