Home राजनीति वायरल वीडियो राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का नहीं है
राजनीति

वायरल वीडियो राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का नहीं है

Share
Share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों की भीड़ का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में जुटे लोगों की भीड़ है। हालांकि पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला।

RaGa For India नाम के एक्स हैंडल ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘जलवा है राहुल गांधी का, मोदी देख ले। मीडिया वालो हिम्मत है तो दिखाओ टीवी पर।’

ध्रुव राठी सटायर ने लिखा, ‘जलवा है राहुल गांधी का, अंधभक्तों देख लो। मीडिया वालो हिम्मत है तो दिखाओ टीवी पर।’

अमित ने लिखा, ‘जनता बोले, सच बोले, राहुल गांधी आगे चले! मोदी देख ले ये नज़ारा, ओ मीडिया वालो — हिम्मत है तो दिखाना दोबारा!’

वहीं विजय सिंह, रविंदर कपूर, अनुराग तिवारी और गिरिराज शंकर पाल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 22 जून 2025 को ‘all_about_phaltan‘ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। वीडियो के कैप्शन में इस वीडियो को ‘हिंदकेसरी पेडगाव मैदान’ का बताया गया है।’ saamtv esakal नाम की रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो महाराष्ट्र में सतारा के हिंदकेसरी पेडगाव मैदान में बैलों की प्रतियोगिता का है।

Source: Instagram
दावा बिहार में राहुल गाँधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में जुटी लाखों लोगों की भीड़।
दावेदार रविंदर कपूर, अनुराग तिवारी, विजय सिंह व अन्य
निष्कर्ष वायरल वीडियो राहुल गाँधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की नहीं है। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त 2025 को शुरू हुई है। वहीं
यह वीडियो 22 जून 2025 या उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है।

Share