Home राजनीति पूर्व भजपा नेता विद्या पटेल का बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाने का वायरल वीडियो 7 साल पुराना है
राजनीति

पूर्व भजपा नेता विद्या पटेल का बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाने का वायरल वीडियो 7 साल पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर मंच से भाषण देती एक महिला नेता का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह पूर्व भजपा नेता विद्या पटेल हैं, जो कह रही हैं कि यह पार्टी औरत और दौलत की है। भाजपा से टिकट चाहिए तो या तो दौलत दे दो या औरत। साथ ही अपने भाषण में वह भाजपा छोड़ने और कांग्रस में शामिल होने की सलाह दे रही हैं।

करिश्मा अजीज ने एक्स पर लिखा, ‘बीजेपी से टिकट चाहिए तो या तो दौलत दे दो या औरत…’

शैलेश वर्मा ने लिखा, ‘पूर्व नेता बीजेपी #विद्या_पटेल ने बताई भाजपा के अंदर की बात’

अहमदाबाद सिटी कांग्रेस ने लिखा, ‘भाजपा की बंद दरवाज़ों के पीछे की कहानी #विद्या_पटेल ने सबके सामने रखी’

वहीं मिस्टर इंडिया, राजेंद्रे विश्वकर्मा और प्रमोद यादव ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी, कंगना और स्मृति ईरानी को लेकर रवीश कुमार का वायरल वीडियो AI जनरेटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 18 नवंबर 2018 को SR TIMES नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो के मुताबिक यह महिला भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य विद्या पटेल हैं।

पड़ताल में आगे हमें 18 नवंबर 2018 को प्रकशित पत्रिका की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक, विद्या पटेल कटनी जिले से जिला पंचायत सदस्य हैं। 17 नवंबर 2018 को विद्या पटेल अपने एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गईं। भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुईं विद्या पटेल ने भाजपा पर हमला करते हुए विवादस्पद बयान दिया है। उन्होंने कटनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा में औरत और दौलत चलती है। भाजपा केवल औरत औऱ दौलत की पार्टी है। अगर आपको भाजपा में रहना है तो या तो अपनी औरत दे दो या फिर दौलत। उन्होंने कहा, जब तक ये दोनों भाजपा में रहेंगे तब तक भाजपा का भला नहीं हो सकता है। अगर आप लोग अपना भला चाहतें हैं तो भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का साथ दें।

वहीं पत्रिका की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जुलाई 2023 को कांग्रेस नेता विद्या पटेल का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था।

दावा पूर्व भजपा नेता विद्या पटेल ने कहा कि भाजपा से टिकट चाहिए तो या तो दौलत दे दो या औरत।
दावेदारकरिश्मा अजीज, शैलेंदर वर्मा व अन्य
निष्कर्षविद्या पटेल का वायरल वीडियो साल 2018 का है। यह बयान उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिया था।

Share