बिहार के दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेवास्वी यादव के मंच से पीएम मोदी की मां का अपमान किया गया था। खुद पीएम मोदी ने इस घटना की निंदा की है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक ग्राफ़िक वायरल है। जिसमें पीएम मोदी के हवाले से लिखा है कि, ‘इस बाद बिहार चुनाव मां की गाली पर लड़ा जायेगा।’ हालांकि पड़ताल में यह ग्राफ़िक फर्जी निकली।
उमा शंकर सिंह ने लिखा, ‘बिहार के भाईयों और बहनों मेरे स्वर्गीय माँ पिता को गाली दी गई है। @narendramodi के सिस्टम ने अभी तक बताया नहीं है कि कौन हैं वे लोग जो एक बिहारी के स्वर्गीय माँ पिता को गाली देते हैं… और मोदी बिहार चुनाव ‘माँ को गाली’ के नाम पर लड़ने की बात करते हैं! मैं नेता नहीं एक आम इंसान हूँ। मेरे माँ पिता को दी गई गाली चुनावी मुद्दा नहीं है बल्कि भावनात्मक पीड़ा का मुद्दा है। मानसिक संताप का मुद्दा है। याद रखिएगा।’
बिहार के भाईयों और बहनों
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) September 6, 2025
मेरे स्वर्गीय माँ पिता को गाली दी गई है। @narendramodi के सिस्टम ने अभी तक बताया नहीं है कि कौन हैं वे लोग जो एक बिहारी के स्वर्गीय माँ पिता को गाली देते हैं… और मोदी बिहार चुनाव ‘माँ को गाली’ के नाम पर लड़ने की बात करते हैं!
मैं नेता नहीं एक आम इंसान… pic.twitter.com/xbYSRTj5OD
सावियो कार्डोज़ नाम के हैंडल ने लिखा, ‘बोलो भारत माता की’
Bolo Bharat mata ki jai 🙏 😁 pic.twitter.com/QljMgQJDT9
— Savio Cardoz (@ScCardoz) September 5, 2025
दिनेश भरद्वाज ने लिखा, ‘तेरी मां का अपमान तेरे कुकर्मों का फल है.. ये तेरा अपमान है.. तेरी मां.. तेरी मां है , हमारी मां नहीं है.. तेरी मां कोई भारत माता नहीं थी जो देश का अपमान हो और ना ही किसी स्वतंत्रता सेनानी या शहीद की मां थी…’
तेरी मां का अपमान तेरे कुकर्मों का फल है.. ये तेरा अपमान है..
— Dinesh Bhardwaj (@bhardwaj2509) September 5, 2025
तेरी मां.. तेरी मां है , हमारी मां नहीं है..
तेरी मां कोई भारत माता नहीं थी जो देश का अपमान हो और ना ही किसी स्वतंत्रता सेनानी या शहीद की मां थी… pic.twitter.com/DhSf1iMt2J
वहीं मोहम्मद आमिर हुसैन, Bazuka_PR, भुल्लन यादव व इंडियन ने भी इस ग्राफ़िक को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: बिहार बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दुकान से साड़ी लूटने का वीडियो भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमें इस मामले पर पीएम मोदी द्वारा की गई टिप्पणी का वीडियो 2 सितंबर 2025 को पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी इस मुद्दे को उठाया था। वीडियो में ठीक 14:27 मिनट पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘मेरी मां का शरीर तो अब इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले 100 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। मेरी मां का राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। उस मां को कांग्रेस-आरजेडी के मंच से गद्दी गद्दी गालियां दी गईं। इसे देखकर कुछ माता-बहनों को बहुत दर्द हुआ होगा। यह बहुत ही दुख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है। उस मां का क्या गुनाह है, जिसको भद्दी गालियां सुनाई गई। मेरी मां को गाली देना बिहार का अपमान है।’ इस पूरे वीडियो में पीएम मोदी ने कहीं भी यह नहीं कहा कि इस बाद बिहार चुनाव मां की गाली पर लड़ा जायेगा।
पड़ताल में आगे रिवर्स सर्च करने पर हमें असली ग्राफ़िक टीवी9 भारतवर्ष के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। जिसमें पीएम मोदी के बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘मेरी मां जीवित नहीं फिर भी उन्हें गाली दी गई।’
| दावा | पीएम मोदी ने कहा कि इस बाद बिहार चुनाव मां की गाली पर लड़ा जायेगा। |
| दावेदार | उमा शंकर सिंह, दिनेश भरद्वाज, आमिर हुसैन व अन्य |
| निष्कर्ष | वायरल ग्राफ़िक टीवी9 भारतवर्ष का है जिसे एडिट किया गया है। असल में पीएम मोदी ने कहा है कि ‘मेरी मां जीवित नहीं फिर भी उन्हें गाली दी गई।’ |
