Home अन्य नेपाल में हिंसा के बाद भाजपा सरकार बनाने का पुराना पोस्टकार्ड भ्रामक के साथ वायरल है
अन्य

नेपाल में हिंसा के बाद भाजपा सरकार बनाने का पुराना पोस्टकार्ड भ्रामक के साथ वायरल है

Share
Share

भारत का पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त भीषण हिंसा और अराजकता की चपेट में है। सोशल मीडिया बैन हटने और सरकार गिरने के बाद भी नेपाल के युवा थम नहीं रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर न्यूज़ नेशन का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीर लगी है साथ ही लिखा गया है कि ‘नेपाल में भी कमल खिलाने की तैयारी।’ दावा किया जा रहा है कि नेपाल में तख्तापलट के बाद भारतीय मीडिया नेपाल में भाजपा की सरकार बनाने की बात कर रही है।

दी न्यूज़ बास्केट ने एक्स पर लिखा, ‘फिर यह ना कहना कि बताया नहीं था… चाटुकारिता करने के कारण नेपाली युवाओं ने मीडिया संस्थान में आग लगा दी’

सदफ आफरीन ने लिखा, ‘बौरा गई है यहां की मीडिया! कुछो बोलती है!’

हारून खान ने लिखा, ‘इंडियन मीडिया’

वहीं दिव्या कुमारी, आकाश, म्रदुल यादव, रविंदर कपूर और अभी ने भी इस ग्राफ़िक को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ की वजह से जापान के पीएम द्वारा इस्तीफा देने का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड हमें 21 अगस्त 2023 को न्यूज़ नेशन के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट एक वीडियो के थंबनेल के रूप में मिला। वीडियो में बताया गया है कि भारत में भाजपा की तर्ज पर पड़ोसी देश नेपाल में एक ऐसी पोलिटिकल पार्टी खड़ी हो गई है जिसका नाम, चुनाव चिन्ह और पॉलिटिकल एजेंडा बिल्कुल भारतीय जनता पार्टी की तरह है। पार्टी का नाम है नेपाल जनता पार्टी (एनजेपी) और चुनाव चिह्न है भाजपा की तरह कमल है। भाजपा की तरह ही एनजेपी भी श्यामा प्रकाश मुखर्जी और दिन दयाल उपाध्याय को अपना आदर्श मानती है। एनजेपी का एजेंडा नेपाल को एक हिंदू राष्ट्र बनाने का है।

दावा नेपाल में तख्तापलट के बाद भारतीय मीडिया नेपाल में भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहा है।
दावेदार सदफ अफरीन, न्यूज़ बास्केट, आकाश व अन्य
निष्कर्षभारतीय मीडिया द्वारा नेपाल में भाजपा की सरकार बनने की खबर दिखाने का दावा भ्रामक है। वायरल ग्राफ़िक 2023 का है, जिसमें नेपाल जनता पार्टी के बारे में बताया गया है जिसकी विचारधारा और प्रतीक भाजपा से मिलते-जुलते हैं।

Share