Home अन्य आँसू गैस के गोले को कैच करने वाले प्रदर्शनकारी का वीडियो नेपाल नहीं, पाकिस्तान का है
अन्य

आँसू गैस के गोले को कैच करने वाले प्रदर्शनकारी का वीडियो नेपाल नहीं, पाकिस्तान का है

Share
Share

भारत का पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त हिंसा की चपेट में है। नेपाली युवाओं के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। लेकिन युवाओं का प्रदर्शन अब भी जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं, लेकिन एक प्रदर्शनकारी आँसू गैस के गोले को क्रिकेट बॉल की तरह कैच करके दूसरी तरफ फेंकते हुए दिख रहा है। इसे नेपाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।

अश्विनी सोनी ने एक्स पर लिखा, ‘लड़के ने आँसू गैस के गोले को क्रिकेट बॉल की तरह कैच करके फेंक दिया। ये वीडियो नेपाल में वायरल है।’

ए एफ खान ने लिखा, ‘नेपाल में प्रदर्शन के दौरान लड़के ने आँसू गैस के गोले को क्रिकेट बॉल की तरह पकड़कर वापस फेंका – वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया!’

प्रधान जी सैफी ने लिखा, ‘अब नेपाल क्रिकेट में भी अच्छा कर रहा है! पुलिस ने आंसू गैस का गोला दागा और लड़के ने फुर्ती दिखाते हुए कैच किया और दर्शक दीर्घा में फेंक दिया! इस प्रकार पुलिस 2 पॉइंट से पीछे है और प्रदर्शनकारी आगे!’

वहीं अभी नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: नेपाल में हिंसा के बाद भाजपा सरकार बनाने का पुराना पोस्टकार्ड भ्रामक के साथ वायरल है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान वीडियो हमें 26 मार्च 2022 को Gulf Today नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। कैप्शन में इस वीडियो को पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों का बताया गया है।

Source: X

पड़ताल में आगे हमें 25 मई 2022 को प्रकाशित PRO Pakistani की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए एक प्रदर्शन का है। जिसमें एक प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोले को कैच करके वापस पुलिस की ओर फेंक देता है।

Source: PRO Pakistani
दावानेपाल में प्रदर्शन के दौरान लड़के ने आँसू गैस के गोले को क्रिकेट बॉल की तरह पकड़कर वापस फेंक दिया।
दावेदारअश्विनी सोनी, ए एफ खान व अन्य
निष्कर्षवायरल वीडियो मई 2022 में पाकिस्तान में हुए एक प्रदर्शन का है। इसका नेपाल से कोई संबंध नहीं है।

Share