सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद से एक पिलर को तोड़ा जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक इंसान को पिलर में चुनवा दिया गया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
सुरेंद्र यादव ने एक्स पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘कितने जालिम और निर्दई किस्म के लोग हो गए हैं इंसानियत और मानवता को कलंकित कर रहे हैं एक इंसान को पिलर में चुनवा दिया गया’
कितने जालिम और निर्दई किस्म के लोग हो गए हैं
— Surendra Yadav (@Surendr0032083) September 19, 2025
इंसानियत और मानवता को कलंकित कर रहे हैं
एक इंसान को पिलर में चुनवा दिया गया 😡
(वॉयरल वीडियो) pic.twitter.com/c1n4RaCPiS
जुबैर नाम के एक पैरोडी एक्स हैंडल ने लिखा, ‘अभी तक नीला ड्रम में मार कर रखा जा रहा था अब तो सारी हदें पार किया जा रहा है। पिल्लर मेंचुनवा दिया गया एक शख्स को ।’
अभी तक नीला ड्रम🛢️ में मार कर रखा जा रहा था अब तो सारी हदें पार किया जा रहा है।
— Zubair (@Ansari5k) September 16, 2025
पिल्लर में चुनवा दिया गया एक शख्स को ।😭 pic.twitter.com/LSAItbxG3o
बकुला सोलंकी ने लिखा, ‘अभी तक नीला ड्रम में मारकर रखा जा रहा था, पिल्लर में चुनवा दिया गया एक शख्स को।’
अभी तक नीला ड्रम में मारकर रखा जा रहा था, पिल्लर में चुनवा दिया गया एक शख्स को । pic.twitter.com/ZVLYsJSHir
— Bakula Solanki (@bakula_solanki) September 16, 2025
यह भी पढ़ें: बांसुरी स्वराज द्वारा राष्ट्रीय गान का अपमान करने का दावा गलत, वायरल वीडियो एडिटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो से मिलता जुलता एक वीडियो हमें 11 सितंबर 2025 को प्रकाशित अमर उजाला की एक रिपोर्ट में मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वीडियो हरियाणा के हिसार का है। जहां गांव आर्यनगर में हिसार बालसमंद मार्ग के पातन मोड़ पर फोरलेन स्टेट हाईवे के चौराहे पर कुम्भाराम की प्रतिमा को जिला प्रशासन ने हटवा दिया है।

वहीं दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार ने कुंभाराम को आजाद हिंद फौज का सिपाही बताते हुए के चौराहे पर कुम्भाराम की प्रतिमा लगा दी थी। वहीं ग्रामीणों के अनुसार मूर्ति लगने से मुख्य सड़क से गांव में आने वाले संसाधनों को दिक्कत होती थी। छोटे से चौराहे पर मूर्ति लगने से बड़ा हादसे होने का डर हमेशा होता था। ग्रामीणों ने बताया कि नियमानुसार हाईवे के बीचों बीच कोई मूर्ति लग ही नहीं सकती थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में हिसार-बालसमंद मार्ग के पातन मोड़ पर स्थित फोरलेन चौराहे से प्रतिमा को हटवा दिया।
| दावा | एक इंसान को पिलर में चुनवा दिया गया। |
| दावेदार | सुरेंद्र यादव, जुबैर व अन्य |
| निष्कर्ष | इंसान को पिलर में चुनवाने का वीडियो भ्रामक है। असल वीडियो हिसार का है, जहां एक चौराहे पर लगी मूर्ति को प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है। |
