Home अन्य आरक्षण पर रामभद्राचार्य की आलोचना करते खान सर का वीडियो AI जनरेटेड है
अन्य

आरक्षण पर रामभद्राचार्य की आलोचना करते खान सर का वीडियो AI जनरेटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य और मशहूर कोचिंग टीचर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में रामभद्राचार्य आरक्षण पर आरक्षण पर एक विवादित टिप्पणी की है। वहीं खान सर रामभद्राचार्य के विवादित बयान की आलोचना कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि खान सर ने रामभद्राचार्य को अच्छा जवाब दिया है। हालांकि पड़ताल में खान सर का यह वीडियो AI जनरेटेड निकला।

अमित यादव ने लिखा, ‘जो भाषा जिसको समझ में आती है उसी भाषा में उसको उत्तर देना चाहिए’


योगेंद्रे गुनाव्त ने लिखा, ‘जो भाषा जिसको समझ में आती है उसी भाषा में उसको उत्तर देना चाहिए !!’

वहीं धैर्य तिवारी ने लिखा, ‘जो भाषा जिसको समझ में आती है उसी भाषा में उसको उत्तर देना चाहिए !!’

यह भी पढ़ें: भगवा वस्त्र पहने पंडित द्वारा नॉनवेज खाने का वीडियो स्क्रिप्टेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में खान सर के वायरल क्लिप का पूरा वीडियो हमें राज शमानी के पॉडकास्ट में मिला। पूरे पॉडकास्ट में हमें कहीं भी खान सर द्वारा रामभद्राचार्य की आलोचना वाला वायरल हिस्सा नहीं मिला। साथ ही इस पॉडकास्ट में कहीं भी खान सर ने आरक्षण पर बात नहीं की है। खान सर का वायरल क्लिप इस पॉडकास्ट के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर बनाया गया है। जिसे ठीक 50:55 मिनट और 1:37:11 मिनट पर देखा जा सकता है। असल वीडियो में खान सर अलग-अलग मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

वहीं रामभद्राचार्य ने आरक्षण पर विवादित बयान 23 अगस्त 2025 को शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में दिया था। वहीं राज शमानी के साथ खान सर का पॉडकास्ट 17 अप्रैल 2025 का है। जिसका मतलब खान सर का वायरल वीडियो रामभद्राचार्य के विवादित बयान से 4 महीने पुराना है।

दावाआरक्षण पर रामभद्राचार्य के विवादित बयान पर खान सर ने रामभद्राचार्य का विरोध किया।
दावेदारअमित यादव, योगेंद्रे, धैर्य व अन्य
निष्कर्षखान सर का वायरल वीडियो पर AI जनरेटेड हैं। असल वीडियो राजशमानी के पॉडकास्ट का है, जिसमें खान सर ने आरक्षण और रामभद्राचार्य को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Share