सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा एक जलती हुई चिता पर लाठियां बरसाने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त से 50 हजार रुपये उधार लिया लेकिन चुकाने से पहले मौत हो गई। चिता की लपटें ऊंची उठ रही थी लेकिन उधार न मिलने के कारण दोस्त की चिता पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।
कविश अजीज ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त से ₹50000 रुपये उधार लिया लेकिन चुकाने से पहले मौत हो गई। चिता की लपटें ऊंची उठ रही थी लेकिन उधार न मिलने के कारण दोस्त की चिता पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।’
रेनू यादव ने लिखा, ‘कर्ज़दार की चिता पर हिसाब-किताब वीडियो देखकर हैरानी भी हुई और हँसी भी… एक आदमी चिता पर लाठी बरसाते हुए चिल्ला रहा था “तुझे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी, वहीं मिलूँगा तुझसे!” असल में ग़ुस्से का कारण निकला कर्ज़। मरने वाला दोस्त ने उसके पैसे लौटा ही नही पाया था। अब भाई साहब बोले — “दुनिया से गया तो क्या… नरक में भी तेरा हिसाब बराबर करूँगा!” सोचने वाली बात ये है :- ज़िन्दगी भर का हिसाब-किताब अगर चिता तक पीछा करे, तो मौत भी चैन से कैसे आएगी?
कर्ज़दार की चिता पर हिसाब-किताब
— Renu Yadav (@renuy305) September 27, 2025
वीडियो देखकर हैरानी भी हुई और हँसी भी…
एक आदमी चिता पर लाठी बरसाते हुए चिल्ला रहा था
👉 “तुझे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी, वहीं मिलूँगा तुझसे!”
असल में ग़ुस्से का कारण निकला कर्ज़।
मरने वाला दोस्त ने उसके पैसे लौटा ही नही पाया था।
अब भाई साहब… pic.twitter.com/uxp0yhi27t
पूजा सिंह ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त से ₹50000 रुपये उधार लिया लेकिन चुकाने से पहले मौत हो गई। चिता की लपटें ऊंची उठ रही थी लेकिन उधार न मिलने के कारण दोस्त की चिता पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।’
उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त से ₹50000 रुपये उधार लिया लेकिन चुकाने से पहले मौत हो गई।
— Pooja Singh (@RJpooja12) September 28, 2025
चिता की लपटें ऊंची उठ रही थी लेकिन उधार न मिलने के कारण दोस्त की चिता पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। pic.twitter.com/cVlkUc0X0i
वहीं न्यूज़ 18 ने भी इस वीडियो पर एक खबर बनाकर प्रकाशित की है।
यह भी पढ़ें: भगवा वस्त्र पहने पंडित द्वारा नॉनवेज खाने का वीडियो स्क्रिप्टेड है
फैक्ट चेक
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमे ‘Rock On Shadow‘ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इस वीडियो को 13 अगस्त 2018 को अपलोड किया गया था।
चैनल के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक यह यूट्यूब चैनल पश्चिम बंगाल निवासी ‘अरबिंद रॉय‘ का है। हमने अरबिंद के यूट्यूब चैनल के फेसबुक पेज पर मैसेज कर उनसे सम्पर्क किया। अरबिंद ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने ही बनाया था। मेरे दादाजी के रिश्तेदार की मौत हो गयी थी। दाह संस्कार के दौरान शव जल रहा तब वो एक साइड से खड़ा हो गया, तब शमशान घाट के कर्मचारी जिसे हम डोम बोलते हैं, उसने लकड़ियाँ पर डंडा मारकर उसे ठीक कर दिया। दाह संस्कार के बाद में इसी प्रक्रिया को मेरे दोस्त ने भी किया और उसने जलती लकड़ियों पर डंडे मारे थे, वो डोम की नकल कर रहा था। तब केवल लकड़ियाँ जल रही थीं।
अरबिंद ने बताया कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि एक दोस्त ने उधार न मिलने के कारण दोस्त की चिता पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। ये बात झूठ है। ये बस हमने मजाकिया तौर पर बनाया था।
| दावा | उत्तर प्रदेश के एक गांव में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त से 50 हजार रुपये उधार लिया लेकिन चुकाने से पहले मौत हो गई। चिता की लपटें ऊंची उठ रही थी लेकिन उधार न मिलने के कारण दोस्त की चिता पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। |
| दावेदार | करिश्मा अजीज, पूजा सिंह व अन्य |
| निष्कर्ष | यूपी में उधार न चूका पाने पर दोस्त की चिता को पीटने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो साल 2018 में बंगाल का है। वीडियो बनाने वाले अरबिंद ने बताया कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है ये बस हमने मजाकिया तौर पर बनाया था। |
