सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमला करने और गाड़ी पर लगे भाजपा के पोस्टर को फाड़ने का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में लोग वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ प्रचार गाड़ी को खदेड़ते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वोट चोरी के बाद जनता जाग गई है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला।
हंसराज मीणा ने एक्स पर लिखा, ’11 साल में पहली बार लग रहा है कि मेरे देश के लोग जाग चुके है !’
11 साल में पहली बार लग रहा है कि मेरे देश के लोग जाग चुके है !pic.twitter.com/aS5trpvRy2
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) September 29, 2025
सूरज नायक ने लिखा, ‘”वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे ने देश में क्रांति छेड़ दी है। भाजपा का ब्रांडिंग वैन भी खदेड़ा जा रहा।’
"वोट चोर गद्दी छोड़" के नारे ने देश में क्रांति छेड़ दी है। भाजपा का ब्रांडिंग वैन भी खदेड़ा जा रहा।#BoycottINDvPAK pic.twitter.com/3pkhl23lAT
— Suraj G Naik (@yoursurajnaik) September 28, 2025
अकरम प्रीमियर ने लिखा, ‘”वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे ने देश में क्रांति छेड़ दी है। भाजपा का ब्रांडिंग वैन भी खदेड़ा जा रहा!’
"वोट चोर गद्दी छोड़" के नारे ने देश में क्रांति छेड़ दी है। भाजपा का ब्रांडिंग वैन भी खदेड़ा जा रहा! pic.twitter.com/f9Fv65UnL0
— Akram Premiar (@akram_premiar) September 28, 2025
वहीं दिनेश भारद्वाज और ज्ञान प्रकाश यादव ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: यूपी में उधार न लौटाने पर दोस्त की चिता को पीटने का दावा गलत है
फैक्ट चेक
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया तो यह वीडियो हमें 5 मई 2024 को कपिल नाम के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिली। पोस्ट में इसे हरियाणा का बताते हुए लिखा गया है कि, ‘पंजाब का तो समझ आता है पर हरियाणा में बीजेपी की ऐसी हालत क्यों है?’ वहीं असल वीडियो में कहीं भी वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा नहीं लगाया जा रहा है।
| दावा | लोगों ने वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगते हुए भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमला किया। |
| दावेदार | हंसराज मीणा, दिनेश भारद्वाज, ज्ञान प्रकाश यादव व अन्य |
| निष्कर्ष | भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमले का यह वीडियो हरियाणा में मई 2024 का है। वीडियो में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा एडिट कर अलग से लगाया गया है। |
