उत्तर प्रदेश के बागपत में एक ही परिवार के तीन सदयों की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांगनौली गांव की मस्जिद में घुसकर मौलाना की पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर दी गई है। घटना को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रंग देते हुए दावा किया जा रहा है कि यह बीजेपी का फैलाया हुआ नफ़रत है जो बेगुनाह मुस्लिमो की सरेआम हत्या की जा रही है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।
IND Storys नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘यह बीजेपी का फैलाया हुआ नफ़रत है जो बेगुनाह मुस्लिमो की सरेआम ह’त्या की जा रही है। उत्तर प्रदेश – बागपत जिले में मस्जिद में घुसकर मौलाना की पत्नी और दोनों बेटियों की आगज्ञात निर्मल हत्या !!’
🪩 यह बीजेपी का फैलाया हुआ नफ़रत है जो बेगुनाह मुस्लिमो की सरेआम ह'त्या की जा रही है।
— INDStoryS (@INDStoryS) October 11, 2025
उत्तर प्रदेश – बागपत जिले में मस्जिद में घुसकर मौलाना की पत्नी और दोनों बेटियों की आगज्ञात
निर्मल हत्या !!#BreakingNews #Bagpat #Murder #Masjid e Imam of Wife and children's pic.twitter.com/RSuifsSr1C
उम्मती नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘यह बीजेपी का फैलाया हुआ नफ़रत है जो बेगुनाह मुस्लिमो की सरेआम ह’त्या की जा रही है। जब देखो कोई न कोई मारा जा रहा था तो कभी आज़मगढ़ में बच्चा कहे मुस्लिम लड़की काहे मुस्लिम लड़की को खुद हिंदू पुलिस कर्मी जाल में फंस रहा है काहे लड़के को लव जिहाद में मारा जा रहे हैं किसे सुच्चा 3 महीने में अब तक कितने लोग मारे गए हैं | उत्तर प्रदेश – बागपत जिले में मस्जिद में घुसकर मौलाना की पत्नी और दोनों बेटियों की आगज्ञात निर्मल हत्या !!’
यह बीजेपी का फैलाया हुआ नफ़रत है जो बेगुनाह मुस्लिमो की सरेआम ह'त्या की जा रही है।
— UMMATI (@1_ummati_1) October 11, 2025
जब देखो कोई न कोई मारा जा रहा था तो कभी आज़मगढ़ में बच्चा कहे मुस्लिम लड़की काहे मुस्लिम लड़की को खुद हिंदू पुलिस कर्मी जाल में फंस रहा है काहे लड़के को लव जिहाद में मारा जा रहे हैं
किसे सुच्चा… pic.twitter.com/Lf7zCEvB8F
हारून खान ने लिखा, ‘बागपत में एक मस्जिद के इमाम की पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गई, कोई शोर या आक्रोश नहीं, सब खामोश हैं। अगर यह किसी “हिंदू पुजारी” का परिवार होता, तो लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे होते।’
यह भी पढ़ें: बिहार में विधवा महिलाओं के पति को सरकारी नौकरी देंगे पीएम मोदी? वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है
फैक्ट चेक
पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक यूपी के बागपत की मस्जिद में मौलाना की पत्नी और उनकी दो बेटियों की हत्या 2 छात्रों ने की थी। दोनों मस्जिद में ही मौलाना से तालीम (शिक्षा) ले रहे थे। शनिवार सुबह 9 बजे मौलाना इब्राहिम ने पढ़ाई करने के लिए दोनों छात्रों की पिटाई की। फिर वह अफगानी विदेश मंत्री के स्वागत के लिए सहारनपुर के देवबंद चले गए।

दोपहर 1 बजे दोनों छात्र मस्जिद में घुस आए। वहां बने कमरे में गए तो मौलवी की पत्नी इसराना (30) और दोनों बेटिया सोफिया (5) और सुमैय्या (2) कमरे में सो रही थी।आरोपी छात्रों ने सोते वक्त ही हथौड़ा मारकर तीनों की हत्या कर दी। यानी छात्रों ने 4 घंटे में ही पिटाई का बदला लिया। फिर चाकू से गला रेत दिया, ताकि जिंदा बचने की कोई चांस न हो। इसके बाद दोनों भाग गए। जब मस्जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा हुआ तो आरोपी छात्र आ गए। उन्होंने रोने और हंगामे का नाटक भी किया।
पड़ताल में आगे हमें बागपत पुलिस के एक्स हैंडल पर एसपी सूरज राय का बयान मिला। एसपी ने बताया कि इस मामले में मात्र 6 घंटे में घटना का अनावरण करते हुए 2 बालअपचारियों को हिरासत मे लिया गया है। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों आरोपी मस्जिद के मदरसे में पढ़ाई करते थे। मौलवी ने उनकी पिटाई की थी, इसलिए छात्रों ने उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। आरोपियों की उम्र 14 और 15 साल है।
| दावा | बीजेपी द्वारा फैलाई गई नफरत की वजह से बागपत में मस्जिद में घुसकर मौलाना की पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर दी गई। |
| दावेदार | IND Storys और उम्मती |
| निष्कर्ष | बागपत में मौलाना की पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या मदरसे में पढ़ने वाले दो छात्रों ने की है। छात्रों ने मौलाना से पिटाई का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। दोनों पक्ष एक ही धर्म के हैं। इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। |
