Home राजनीति पीएम मोदी द्वारा अफगानिस्तान को भारत का नौकर कहने का वीडियो एडिटेड है
राजनीति

पीएम मोदी द्वारा अफगानिस्तान को भारत का नौकर कहने का वीडियो एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में पीएम मोदी एक मंच से भाषण देते हुए कह रहे हैं कि अब हिंदुस्तान का कोई जवान सरहद पर शहीद नहीं होगा। हमने अपनी सेना के लिए किराये के अफगानी तालिबान को अपना नौकर बना लिया है। अफगानी तालिबान चंद डॉलरों के लिए हमारी तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ लड़ेंगे। हमारी राजनीति यह है कि दोनों इस्लामिक देश आपस में लड़ें और एक दुसरे को खत्म कर दें। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो एडिटेड निकला।

अमीना खान ने एक्स पर लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय पत्रकार गीता बिस्वास ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का सेंसर किया हुआ हिस्सा लीक कर दिया है—वह हिस्सा जो भारतीय मीडिया में प्रतिबंधित है। कथित तौर पर मोदी ने भारत के अगले रणनीतिक कदमों का पूरा विवरण दिया।’

The Whistle Blower नाम के हैंडल ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय पत्रकार गीता बिस्वास ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का सेंसर किया हुआ हिस्सा लीक कर दिया है—वह हिस्सा जो भारतीय मीडिया में प्रतिबंधित है। कथित तौर पर मोदी ने भारत के अगले रणनीतिक कदमों का पूरा विवरण दिया।’

Hawk’s Eye नाम के हैंडल ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय पत्रकार गीता बिस्वास ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का सेंसर किया हुआ हिस्सा लीक कर दिया है—वह हिस्सा जो भारतीय मीडिया में प्रतिबंधित है। कथित तौर पर मोदी ने भारत के अगले रणनीतिक कदमों का पूरा विवरण दिया।’

यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर को लेकर ABP लाइव का वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी।

Source: Dainik Bhaskar

पड़ताल में आगे हमें पीएम मोदी की स्पीच का वीडियो 20 अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो में ठीक 7:21 मिनट पर वायरल हिस्सा देखा जा सकता है, लेकिन इस समय पीएम मोदी जवानों को दीपावली की बधाई दे रहे हैं। पूरा वीडियो देखने पर हमें पता चला कि वायरल वीडियो को अलग-अलग किफ्रेम को जोड़कर बनाया गया है। जिसे वीडियो में ठीक 21:50 मिनट और 10:51 मिनट पर देखा जा सकता है। वहीं इस पूरे वीडियो में पीएम मोदी ने अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर कोई टिपण्णी नहीं की है।

दावाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान भारत का नौकर है और अब वह कुछ डॉलर के लिए भारत के लिए पाकिस्तान से लड़ेगा।
दावेदारअमीना खान, The Whistle Blower व अन्य
निष्कर्षपीएम मोदी का वायरल वीडियो एडिटेड है। मूल वीडियो में पीएम मोदी ने अफ़ग़ानिस्तान के बारे में ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है।

Share