सोशल मीडिया पर एक पालतू कुत्ते और उसकी मालकिन का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में महिला सड़क किनारे टेबल पर बैठकर चाय पीते दिख रही है। वहीं उसके साथ नीचे उसका पालतू कुत्ता भी बैठा है। वीडियो में अचानक से कुत्ता भौकते हुए महिला को धक्का देकर कार की टक्कर से बचा लेता है। इंटनेट पर इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कुत्ते को पहले ही अपनी मालकिन के मौत का आभास हो गया था और उसने उसकी जान बचा ली। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो भ्रामक पाया गया।
सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘मौत के मुंह से अपने मालकिन को छीन लिया। पालतू जानवरों को अच्छे बुरे का एहसास पहले हो जाता है। घोर आश्चर्यजनक घटना को साक्षात देखिये। जो डॉग लवर हैं वे उनकी संवेदना को समझते हैं।’
मौत के मुंह से अपने मालकिन को छीन लिया।
— I.P. Singh (@IPSinghSp) October 25, 2025
पालतू जानवरों को अच्छे बुरे का एहसास पहले हो जाता है।
घोर आश्चर्यजनक घटना को साक्षात देखिये।
जो डॉग लवर हैं वे उनकी संवेदना को समझते हैं। pic.twitter.com/KcGdPL3t8O
नाजनीन अख्तर ने लिखा, ‘कुत्ते ने भांप लिया था अपनी मालकिन के मौत का आभास और बचा लिया अपने मालकिन की जान,, कुत्ते वफादार तो होते हैं इस में कोई शक नहीं’
कुत्ते ने भांप लिया था अपनी मालकिन के मौत का आभास और बचा लिया अपने मालकिन की जान,,
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) October 25, 2025
कुत्ते वफादार तो होते हैं इस में कोई शक नहीं pic.twitter.com/vCljUSbgVd
फॉलो बैक नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘कुत्ते कों पहले ही आभास हो गया था मेरे मालकनी कों मौत आने वाली है’
वहीं News Diggy और ममता राजगढ़ ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर को लेकर ABP लाइव का वायरल पोस्ट कार्ड फर्जी है
फैक्ट चेक
पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमे nicebeer31 नाम के एक के एक्स टिक टॉक अकाउंट पर पोस्ट मिला। इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में साफतौर पर इस वीडियो को AI जनरेटेड बताया है।

nicebeer31 के टिक टॉक अकाउंट को खंगालने पर हमें इस प्रकार के कई और एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट मिले।

| दावा | कुत्ते को पहले ही अपनी मालकिन के मौत का आभास हो गया था और उसने उसकी जान बचा ली। |
| दावेदार | आईपी सिंह, नाजनीन अख्तर व अन्य |
| निष्कर्ष | कुत्ते द्वारा अपनी मालकिन की जान बचाने के वायरल वीडियो AI जनरेटेड है। इसका व्यस्ताविकता से कोई संबंध नहीं है। |
