Home राजनीति फलोदी सट्टा बाजार ने बिहार में महागठबंधन को बहुमत मिलने का दावा नहीं किया है
राजनीति

फलोदी सट्टा बाजार ने बिहार में महागठबंधन को बहुमत मिलने का दावा नहीं किया है

Share
Share

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है। दुसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। इस बीच सोशल मीडिया पर फलोदी सट्टा बाजार की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव का ताजा रुझान शेयर किया जा रहा है। जिसमें बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।

विनी ने एक्स पर लिखा, ‘फ़लौदी सट्टा बाज़ार भी बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।’

चित्रा पंडित ने लिखा, ‘फलौदी सट्टा बाजार का आकड़ा कभी ग़लत नहीं हुआ। महागठबंधन= 125 – 130 सीट एनडीए गठबंधन= 93 – 99 सीट बिहार में मामला साफ़ है, तेजस्वी तैयार है।’

यदुवेंद्रे निर्वन ने लिखा, ‘फलौदी सट्टा बाजार बता रहा है,तेजस्वी तय हैं।’

वहीं परमवीर राठौर और बोले भारत ने भी यही दावा किया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में राजपूतों द्वारा कुशवाहा समुदाय के घर पर हमले का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें 8 नवंबर 2025 को प्रकाशित वन इंडिया की एक रिपोर्ट मिली। जिसमें पहले फेज में वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकड़े बताए गए हैं। पहले चरण के मतदान के बाद वहां के नए अनुमान एनडीए के पक्ष में झुके हुए हैं। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक NDA को 145-148 सीटें, BJP को 70-72 सीटें, JDU को 57-59 सीटें, महागठबंधन (India Bloc) को 86-89 सीटें और RJD को 66-68 सीटें मिलने का अनुमान है।

Source: One India

पड़ताल में आगे हमें पहले चरण के मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार का रुझान मिला। 2 नवंबर 2025 को प्रकाशित ABP न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, फलोदी सट्टा बाजार ने मतदान से पहले भी एनडीए के दोबारा सत्ता में आने की संभावना बताई थी। उस समय एनडीए को 243 में से 128 से 134 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। जिसमें से बीजेपी को 66-68 सीटें मिलने का अनुमान था। वहीं जेडीयू को 54-56 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था।

दावाफलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।
दावेदारविनी, चित्रा पंडित व अन्य
निष्कर्षफलोदी सट्टा बाजार का वायरल आंकड़ा फर्जी है। असल में फलोदी सट्टा बाजार ने NDA को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है।

Share