Home राजनीति बिहार चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन का दावा गलत है
राजनीति

बिहार चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन का दावा गलत है

Share
Share

हाथों में मशाल लेकर वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन करते लोगों का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि बिहार चुनाव के बाद लोग इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का आरोप है की वोट चोरी हुई है वरना RJD से कम वोट शेयर होने के बाद भी BJP इतने सीट कैसे जीत गई।

करिश्मा अजीज ने लिखा, ‘बिहार चुनाव के बाद लोग इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का आरोप है की वोट चोरी हुई है वरना RJD से कम वोट शेयर होने के बाद भी BJP इतने सीट कैसे जीत गई।’

यह भी पढ़ें: बिहार में राजपूतों द्वारा कुशवाहा समुदाय के घर पर हमले का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें कांग्रेस के छात्र संघ NSUI के एक्स हैंडल पर 20 अगस्त 2025 को पोस्ट मिला। पोस्ट में इसे राजस्थान का बताते हुए लिखा है, ‘@NSUIRajasthan ने लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ़ अपनी मज़बूत आवाज़ उठाते हुए ईसीआई–भाजपा की वोट हेराफेरी के विरोध में विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया। छात्रों की ताक़त और मशालों की रौशनी ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

पड़ताल में आगे हमें इस प्रदर्शन से संबंधित 20 अगस्त को प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट भी मिली। जिसके मुताबिक देश के चुनावों में कथित वोट चोरी के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई ने जोधपुर में मशाल जुलूस निकाला। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में यह जुलूस जोधपुर शहर, जोधपुर देहात और फलोदी इकाइयों ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। जुलूस जेएनवीयू के केंद्रीय कार्यालय शहीद स्मारक से शुरू होकर गांधी मूर्ति मेडिकल चौराहे तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशालें लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

दावाबिहार चुनाव के बाद लोग इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
दावेदारकरिश्मा अजीज
निष्कर्षबिहार चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन का दावा गलत है। वायरल वीडियो अगस्त 2025 का है जिसमें राजस्थान में NSUI ने कथित वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
Share