जवाहर नवोदय विद्यालय में भाषण देते एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में शिक्षक कह रहे हैं कि भारत का संविधान बाबा भीमराव आंबेडकर ने नहीं, बल्कि प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा है। बाबा भीमराव आंबेडकर ने संविधान की एक लाइन भी नहीं लिखी। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय का है, जहाँ खुले मंच से कहा गया कि ‘डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान नहीं लिखा।
बीएल बैरवा नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘मध्यप्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय में खुले मंच से कहा गया कि ‘डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान नहीं लिखा’यह सिर्फ बयान नहीं, बल्कि इतिहास, सत्य और बहुजन समाज के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है।’
अविनाश बराला ने लिखा, ‘मध्यप्रदेश जवाहर नवोदय विधालय का बात है खुलेमंच पर कहा गया कि डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान नही लिखा है…’
मध्यप्रदेश जवाहर नवोदय विधालय का बात है खुलेमंच पर कहा गया कि डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान नही लिखा है…@SunilAstay @HansrajMeena @KotwalMeena @Prksh_Ambedkar
— Avinash Barala (@Avinash_Barala) November 28, 2022
@iArjunMehar @Profdilipmandal @Geegrajjorli pic.twitter.com/3Z3rL3jNwO
India Awakened नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘मध्यप्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय में खुले मंच से कहा गया कि ‘डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान नहीं लिखा’ यह सिर्फ बयान नहीं, बल्कि इतिहास, सत्य और बहुजन समाज के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है।’
मध्यप्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय में खुले मंच से कहा गया कि
— India Awakened (@IndiaAwakened_) November 19, 2025
'डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान नहीं लिखा'
यह सिर्फ बयान नहीं,
बल्कि इतिहास, सत्य और बहुजन समाज के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है। pic.twitter.com/NYU3viCs9D
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के बाद पटना में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन का दावा गलत है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें 1 दिसंबर 2022 को नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो एमपी के रायसेन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का है। संविधान दिवस के दिन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने छात्रों को यह पाठ पढ़ाया है कि भारत का संविधान बाबा भीमराव आंबेडकर ने नहीं, बल्कि प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा है। बाबा भीमराव आंबेडकर ने संविधान की एक लाइन भी नहीं लिखी।

वहीं विवाद बढ़ने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर मैंने बच्चों को जो भाषण दिया था, उसमें संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ही बताया है। बाबा साहब ने ही संविधान को बनाया था। मेरे कहने का तात्पर्य यह था कि उसकी प्रतिलिपी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने की थी। इस बात से सभी को ठेस पहुंची है। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। बाबा साहेब हमारे देश के अनमोल रत्न हैं। मैं उनका दिल से समान करता हूं। उसे गलत तरीके से नहीं लिया जाए।
| दावा | मध्यप्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय में खुले मंच से कहा गया कि ‘डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान नहीं लिखा।’ |
| दावेदार | बीएल बैरवा, अविनाश बराला व अन्य |
| निष्कर्ष | मध्यप्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रिंसिपल द्वारा बाबासाहेब अम्बेडकर पर टिपण्णी करने का वायरल वीडियो दिसंबर 2022 का है। वीडियो वायरल होने पर उन्होंने माफी मांगी थी। |
