Home अन्य ‘भारत ने कमजोर एयरफोर्स के कारण चीन को अपना क्षेत्र खो दिया’, CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो एडिटेड है
अन्य

‘भारत ने कमजोर एयरफोर्स के कारण चीन को अपना क्षेत्र खो दिया’, CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा कि कमजोर एयर फोर्स की वजह से भारत ने अरुणाचल और लद्दाख चीन के हाथों गंवा दिया। हालांकि हमारी पड़ताल में वीडियो एडिटेड पाया गया।

तनवीर रंगरेज ने एक्स पर लिखा, ‘देश के आर्मी ऑफिसर अगर कह रहे है, कि #अरुणाचलप्रदेश को #भाजपासरकार ने #चीन को #सौंप दिया है ,, तो मुझे लगता है शक और सवाल की गुंजाइश नहीं रह जाती क्या अब भी इसी भ्रम में है देश मजबूत हाथों में है ? अगर हां तो आप अंधभक्त ही होंगे’

The Whistle Blower ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़ केरल: इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में पासिंग आउट परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान ने कहा, “हालांकि मुझे पता है कि भारत सरकार ने हमारी कमजोर एयरफोर्स की वजह से अरुणाचल और लद्दाख चीन को सौंप दिया है, लेकिन भरोसा रखें कि इंडियन नेवी कमजोर नहीं है और पाकिस्तान कभी भी भारत के किसी भी पोर्ट सिटी को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।’

निदेश सूर्यवंशी ने लिखा, ‘मुझे पता है कि भारत की सत्ता ने अपनी कमज़ोर एयरफोर्स के कारण लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश चीन को सरेंडर कर दिया है। चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का बयान नपुंसक सत्ता ओर कायर जनता के मुंह पर थूक रहा है।’

वहीं अर्चना सिंह, मोहित चौधरी और शुभम कुमार शर्मा ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद IAF चीफ ने तेजस विमान की आलोचना नहीं की, वायरल स्टेटमेंट फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें  CDS जनरल अनिल चौहान का इस प्रकार का कोई बयान नहीं मिला। पड़ताल में आगे वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 29 नवंबर 2025 को ANI के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। ANI के मुताबिक यह वीडियो केरल के एझिमाला में इंडियन नेवल अकादमी की पासिंग आउट परेड का है।

वीडियो में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफजनरल अनिल चौहान ने कैडेट्स को प्रोफेशनलिज़्म और टेक्नोलॉजी के महत्व पर संबोधित किया। अपने भाषण में CDS जनरल चौहान ने कहा कि युद्ध के मैदान में अकुशलता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है, इसलिए हर कैडेट को पेशेवर उत्कृष्टता हासिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह कोई विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य है।

जनरल चौहान ने बताया कि पहले सैन्य रणनीति भूगोल पर आधारित होती थी, लेकिन आज तकनीक ने उसकी जगह ले ली है। टेक्नोलॉजी अब सैन्य रणनीति, संचालन और छोटे-से-छोटे युद्धक तरीकों तक को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि अपने पूरे करियर में तकनीक पर ध्यान दें।

CDS ने कहा कि युद्ध अब मल्टी-डोमेन हो चुके हैं और कोई भी एकल सेवा अकेले युद्ध नहीं जीत सकती। भविष्य के सभी युद्ध एकीकृत तरीके से लड़े जाएंगे। इसी वजह से तीनों सेनाओं में संयुक्तता और इंटीग्रेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारत महाद्वीपीय और समुद्री, दोनों तरह की शक्ति है, लेकिन देश का भविष्य महासागरों में तय होगा। इसमें भारतीय नौसेना की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने इसे “पूर्व-निर्धारित” बताया और कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सैन्य शक्ति के उपयोग में नौसेना प्रमुख भूमिका निभाएगी।

दावा CDS जनरल अनिल चौहान ने कहा कि कमजोर एयर फोर्स की वजह से भारत ने अरुणाचल और लद्दाख चीन के हाथों गंवा दिया।
दावेदारतनवीर रंगरेज, The Whistle Blower, तनवीर रंगरेज व अन्य
निष्कर्षयह वीडियो AI की मदद से बनाया गया है। असल वीडियो में CDS जनरल अनिल चौहान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

Share