Home राजनीति आरएसएस द्वारा मंदिर तोड़ने का दावा गलत है
राजनीति

आरएसएस द्वारा मंदिर तोड़ने का दावा गलत है

Share
Share

सोशल मीडिया पर बुलडोजर द्वारा एक मंदिर को तोड़ने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि आरएसएस वाले मंदिर तोड़ रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

अमित यादव ने वायरल वीडियो को शेयर कर एक्स पर लिखा, ‘RSS वाले बाबर की सरकार मंदिर तोड़ रही है’

प्रज्वाल कुमार यादव ने लिखा, ‘भाजपा जितने मंदिर तोड़ रही है उतने किसी आक्रांता ने भी नहीं तोड़े! इसपर ढोंगी और अंधभक्त चुप क्यों है ? अभी ये काम विपक्ष के किसी नेता ने किया होता तो भी क्या वो ऐसे ही चुप रहते!? भाजपा हिंदू धर्म विरोधी है।’

केशव चंद यादव ने लिखा, ‘क्या यही भाजपा का रामराज्य है?’

वहींरितेश देशमुख (पैरोडी), करिश्मा अजीज, अनीता यादव, विजय सिंह और सदफ आफरीन ने भी एक्स पर इसी दावे के साथ शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद IAF चीफ ने तेजस विमान की आलोचना नहीं की, वायरल स्टेटमेंट फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर हमें 29 मई 2025 को प्रकाशित जागरण की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में वायरल वीडियो में दिख रहे मंदिर से मिलता जुलता मंदिर दिख रहा है। जिसे गिरिडीह जिले में बगोदर प्रखंड की बेको गांव के पंच शिव मंदिर का बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मंदिर को गिरिडीह के 300 बुजुर्गों ने अपनी पेंशन की राशि से  बनाया है।

Source: Jagran

पड़ताल में आगे हमें पंच शिव मंदिर का वीडियो का सोहनलाल महतो नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। वायरल वीडियो और पंच शिव मंदिर का आपस में मिलान करने पर हमें दोनों में काफी समानताएं दिखीं। जिससे स्पष्ट हो गया कि वायरल वीडियो गिरिडीह के पंच शिव मंदिर का ही है।

अपनी जांच में आगे गिरिडीह जिले के बेको पूर्वी पंचायत की सरपंच तारा देवी को फोन करने पर हमारी बात उनके पति टेकलाल चौधरी से बात हुई। टेकलाल चौधरी ने हमें बताया कि वायरल वीडियो उन्ही के गांव में स्थित पंच शिव मंदिर का है। ये वीडियो करीबन एक साल पुराना है…तब नए मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। तब इस पुराने मंदिर को हमने हटाया था। गाँव के लोगों ने ही विधिवत पूजा-पाठ के साथ पुराने मंदिर को वहां से हटाया गया। टेकलाल चौधरी ने आगे बताया कि मैं दो बार सरपंच रह चुका हूँ.. अभी मेरी पत्नी तारा देवी सरपंच हैं.. मंदिर को किसी सरकार या प्रशासन ने नहीं तोडा है।

दावाआरएसएस वाले मंदिर तोड़ रहे हैं।
दावेदारअमित यादव, प्रज्वल यादव व अन्य
निष्कर्षवायरल वीडियो झारखंड के गिरिडीह में स्थित पंच शिव मंदिर का है। ये वीडियो करीबन एक साल पुराना है। नए मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। तब इस पुराने मंदिर को गांव वालों द्वारा विधिवत पूजा पाठ के साथ हटाया गया था।
Share