Home धर्म दिल्ली में आरएसएस की पार्किंग के लिए मंदिर तोड़ने का दावा भ्रामक, वायरल तस्वीर गुजरात की है
धर्म

दिल्ली में आरएसएस की पार्किंग के लिए मंदिर तोड़ने का दावा भ्रामक, वायरल तस्वीर गुजरात की है

Share
Share

दिल्ली में कथित तौर पर आरएसएस ऑफिस की पार्किंग के लिए एक मंदिर को तोड़ने का मामला सुर्ख़ियों में है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर बुलडोजर द्वारा एक मंदिर को तोड़ने की तस्वीर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि BJP सरकार ने RSS ऑफिस के लिए पार्किंग की जगह बनाने के लिए दिल्ली में 800 साल पुराना मंदिर तोड़ दिया। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो भ्रामक निकला।

मोहित चौहान ने एक्स पर लिखा, ‘BJP सरकार ने RSS ऑफिस के लिए पार्किंग की जगह बनाने के लिए दिल्ली में 800 साल पुराना मंदिर तोड़ दिया। मैं दोहराता हूं: यह कभी भी धर्म के बारे में नहीं है। यह हमेशा आपके पैसे, ज़मीन और रिसोर्स लूटने और फिर धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर आपको फिर से गुलाम बनाने के बारे में है, ठीक वैसे ही जैसे अंग्रेजों ने किया था।’

कृष्णा ने लिखा, ‘इस गिराए गए मंदिर के पीछे ऊंची बिल्डिंग RSS का ऑफिस है। और आरोप है कि BJP ने उस RSS ऑफिस के लिए पार्किंग की जगह बनाने के लिए इस मंदिर को गिराया।’

महुआ मोइत्रा फैंस ने लिखा, ‘तो दिल्ली में BJP सरकार ने कथित तौर पर RSS ऑफिस के लिए पार्किंग की जगह बनाने के लिए 800 साल पुराने झंडेवालान मंदिर को गिरा दिया है। कोई गुस्सा नहीं??’

वहीं अजय शुक्ला और @manjujb1 नाम के हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘भारत ने कमजोर एयरफोर्स के कारण चीन को अपना क्षेत्र खो दिया’, CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर इससे मिलता जुलता एक वीडियो हमें 28 नवंबर 2025 को out_of_home09 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। पोस्ट में गुजरती में इसे गुजरात के भावनगर में स्थित खडावाला मेलडी मां मंदिर का बताया गया है।

Source: Instagram

खडावाला मेलडी मां मंदिर को गूगल मैप पर सर्च करने पर हमें मंदिर की कई तसवीरें मिली। हालांकि गूगल मैप पर अपलोड तस्वीरें जनवरी 2023 की हैं। जिस वजह से मंदिर के पीछे दिख रही बिल्डिंग निर्माणाधीन है।

वायरल तस्वीर में दिख रहे मंदिर और खडावाला मेलडी मां मंदिर की तस्वीरों का आपस में मिलान करने पर हमें दोनों में काफी समानताएं दिखीं। जिससे स्पष्ट हो गया कि वायरल तस्वीर भावनगर के खडावाला मेलडी मां मंदिर की ही है।

पड़ताल में आगे हमने खडावाला मेलडी मां मंदिर की देखरेख करने वाले जय श्री सतकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य योगेंद्र सिंह से संपर्क किया। योगेंद्र सिंह ने हमें बताया कि वायरल तस्वीर भावनगर के खडावाला मेलडी मां मंदिर की ही है। मंदिर जिस जमीन पर था वह नगर पालिका की जमीन थी। मंदिर का एक हिस्सा नगर पालिका की जमीन पर आ रहा था, इसलिए करीब एक सप्ताह पहले सड़क चौड़ीकरण के काम के लिए उस हिस्से को हटाया गया है।

दावाभाजपा सरकार ने आरएसएस ऑफिस के लिए पार्किंग की जगह बनाने के लिए दिल्ली में 800 साल पुराना मंदिर तोड़ दिया।
दावेदारमोहित चौहान, कृष्णा व अन्य
निष्कर्षवायरल तस्वीर भावनगर के खडावाला मेलडी मां मंदिर की है। मंदिर का एक हिस्सा नगर पालिका की जमीन पर बना था, जिस वजह से मंदिर को हटाया गया है।

Share