Home धर्म ‘इस देश में ब्राह्मण ही राज करेगा’, धीरेंद्र शास्त्री का वायरल बयान फर्जी है
धर्म

‘इस देश में ब्राह्मण ही राज करेगा’, धीरेंद्र शास्त्री का वायरल बयान फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर नवभारत टाइम्स पर का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर के साथ लिखा है कि ‘इस देश मे ब्राह्मण से बड़ा कोई भी नहीं है, पहले भी ब्राह्मणों का राज था, आज भी राज है और कल भी ब्राह्मण राज रहेगा, ब्राह्मणों के चरणों में ही स्वर्ग है!’ सोशल मीडिया पर इस पोस्ट कार्ड को शेयर कर लोग इसे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान बता रहे हैं।  हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘भारत सरकार भी मानती है कि ब्राह्मणों का DNA विदेशी है। NCRT सिलेबस की कक्षा 11th में साफ तौर पर लिखा हुआ है। आर्य (ब्राह्मण) बाहर से आए हुए लोग है विदेशियों का बोलबाला’

बसावन इंडिया नाम के हैंडल ने लिखा, ‘इस देश मे ब्राह्मण से बड़ा कोई भी नही है, पहले भी ब्राह्मणों का राज था, आज भी राज है और कल भी ब्राह्मण राज रहेगा, ब्राह्मणों के चरणों में ही स्वर्ग है! आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री’

राम नाम ही सत्य है नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘हां, रावण भी प्रकांड ब्राह्मण था उसके राज का अंत एक क्षत्रिय राजा जिसे डर के ब्राह्मण प्रभु राम के नाम से बुलाते हैं ने ही किया था और अगर अब भी यही घमंड रहा तो फिर प्रभु राम के वंशज ही रावण राज का अंत करेंगे’

यह भी पढ़ें: क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें धीरेंद्र शास्त्री का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को नवभारत टाइम्स के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें नवभारत टाइम्स के अधिकारिक फेसबुक पेज पर 8 दिसंबर 2025 को पोस्ट मिला। इस पोस्टकार्ड पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान को कोट करते हुए लिखा है कि भारत में हमें ‘सनातनी’ चाहिए, ‘तनातनी’ नहीं।

Source: Navbharat Times
दावाधीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ‘इस देश मे ब्राह्मण से बड़ा कोई भी नहीं है, पहले भी ब्राह्मणों का राज था, आज भी राज है और कल भी ब्राह्मण राज रहेगा, ब्राह्मणों के चरणों में ही स्वर्ग है!’
दावेदारदिव्या कुमारी और बसावन इंडिया
निष्कर्षधीरेंद्र शास्त्री ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। नवभारत टाइम्स का वायरल ग्राफिक एडिटेड है।
Share