Home अन्य रोनाल्डो के कटआउट को पीटने का वीडियो तीन साल पुराना है
अन्य

रोनाल्डो के कटआउट को पीटने का वीडियो तीन साल पुराना है

Share
Share

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत दौरे पर हैं। वह शन‍िवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। लेकिन फैन्स को मेसी की झलक देखने को नहीं म‍िली, इसके बाद वो बौखला गए। फैन्स ने साल्ट लेक स्टेडियम में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं इस बीच फुटबॉलर रोनाल्डो के कटआउट पर कुछ लोगों द्वारा लाठियां बरसाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि भारत में मेस्सी के फैंस रोनाल्डो के कटआउट पर हमला कर रहे हैं।  हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

RussiaNews नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘भारत में मेस्सी के फैंस… अब वे उनके हेटर्स बन गए हैं। असल में, वे रोनाल्डो पर भी हमला कर रहे हैं।’

वहीं अवन्ती अनीता ने लिखा, ‘मेस्सी के दूसरा बड़ा इंटरनेशनल टाइटल जीतने के बाद भारत में इंडियन मेस्सी फैंस ने रोनाल्डो के कटआउट को पीटने का फैसला किया।’

वहीं KuskiOffl नाम के एक्स हैंडल और zlatna.kopacka नाम के इंस्टाग्राम

यह भी पढ़ें: क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें r/soccercirclejerk नाम के reddit अकाउंट पर दो साल पहले पोस्ट मिला। पोस्ट में यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Source: Reddit

वहीं पड़ताल में आगे हमें यही वीडियो एक्स पर 13 दिसंबर 2022 को अभ्रदीप मंडल नाम के यूजर द्वारा पोस्ट मिला। पोस्ट में इस वीडियो को केरल का बताया गया है।

दावामेसी के भारत आने के बाद रोनाल्डो के कटआउट को पीटा गया।
दावेदारRussia news
निष्कर्ष रोनाल्डो के कटआउट को पीटने का वीडियो लगभग तीन साल पुराना है।

Share