Home स्क्रिप्टेड-AI पंखा बांधकर, टायर में बैठकर, कागज के प्लेन से उड़ने की कोशिश करते हुए वायरल लोगों के वीडियो AI जनरेटेड है
स्क्रिप्टेड-AI

पंखा बांधकर, टायर में बैठकर, कागज के प्लेन से उड़ने की कोशिश करते हुए वायरल लोगों के वीडियो AI जनरेटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया आज कल कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में लोग अलग-अलग प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। किसी वीडियो में कोई व्यक्ति पीठ पर पंखा बांधकर छत से कूदता नजर आ रहा है। तो किसी वीडियो में कोई महिला काजग के बने प्लेन पर बैठकर उड़ने की प्रयास करते दिख रही है। इन सभी वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग असल का मानकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह सभी वीडियो भ्रामक पाए गए।

सावनी श्रीवास्तव ने पीठ पर पंखा बांधकर छत से कूदते व्यक्ति का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘भारत नौसिखियों के लिए नहीं है।’ अनुज अग्निहोत्री ने भी इस वीडियो को असल का मानकर एक्स पर शेयर किया है।

Source: X

अनुज अग्निहोत्री ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें यही व्यक्ति एक बड़े से टायर के अंदर बैठकर और उसपर पंखा लगाकर फिर से उड़ने की कोशिश कर रहा है।

वहीं अनुज अग्निहोत्री द्वारा शेयर किये गए एक अन्य वीडियो में एक महिला कागज के बने हवाई जहाज पर बैठकर छत से उड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन उड़ान भरते ही महिला बुरी तरह छत से नीचे गिर जाती है।

यह भी पढ़ें: क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने सभी वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह सभी वीडियो हमें AI आरती नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिले। आरती ने अपने इंस्टाग्राम के बायो में खुद को एक AI वीडियो क्रिएटर बताया है। वहीं इस इंस्टाग्राम पेज पर कई AI वीडियो पोस्ट हैं। जिससे स्पष्ट है कि यह सभी वायरल वीडियो AI जनरेटेड हैं।

Source: Instagram
दावावायरल वीडियो में लोग अलग-अलग तरह से उड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
दावेदारअनुज अग्निहोत्री
निष्कर्षयह सभी वायरल वीडियो AI जनरेटेड हैं। जिसे इंस्टाग्राम पर आरती नाम की AI वीडियो क्रिएटर ने बनाया है।

Share