Home राजनीति पीएम मोदी के जन्म को लेकर मनोज तिवारी का वायरल बयान फर्जी है
राजनीति

पीएम मोदी के जन्म को लेकर मनोज तिवारी का वायरल बयान फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। ‘हमारा भारत’ नाम के वायरल पोस्टकार्ड पर मनोज तिवारी की तस्वीर के साथ उनके एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘जब मोदी जी का जन्म हुआ था उस समय आसमान मे ज़ोर से बिजलियाँ कड़क रही थी घनघोर वर्षा हो रही थी ऐसा लगता था जैसे भगवान् राम का जन्म हुआ है !!’ दावा किया जा रहा है कि मनोज तिवारी ने ऐसा बयान देकर पीएम मोदी की तुलना भगवन श्रीराम से की है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

दिव्या कुमारी ने एक्स पर लिखा, ‘अच्छा तो मोदी जी डिलीवरी इसी ने करी थी क्या’

वहीं मुकेश तिवारी ने लिखा, ‘हंसते हंसते पेट फूल गया’

यह भी पढ़ें: क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें मनोज तिवारी का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को ‘हमारा भारत’ के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें हमारा भारत के फेसबुक पेज पर 1 नवंबर 2025 को पोस्ट मिला। इस पोस्टकार्ड पर मनोज तिवारी के बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘बिहार में जो पुल गिरे वो जंगल राज के समय के थे।’

Source: Facebook
दावाभाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जब मोदी जी का जन्म हुआ था उस समय आसमान मे ज़ोर से बिजलियाँ कड़क रही थी घनघोर वर्षा हो रही थी ऐसा लगता था जैसे भगवान राम का जन्म हुआ है!
दावेदारदिव्या कुमारी और मुकेश तिवारी
निष्कर्षभाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्ट कार्ड एडिटेड है।

Share