Home धर्म न्यूजीलैंड में हिंदू धर्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दावा भ्रामक है
धर्म

न्यूजीलैंड में हिंदू धर्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दावा भ्रामक है

Share
Share

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग ओम (ॐ) लिखे हुए भगवा झंडे को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि न्यूजीलैंड में हिंदू धर्म को निशाना बनाते हुए विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

फिजा ने एक्स पर लिखा, ”न्यूजीलैंड में धुर दक्षिणपंथी राजनीतिक समूह “पहचान” और “धर्म” के नाम पर हिंदू, सिख और बौद्ध प्रतीकों पर हमला कर रहे हैं। भारत में, लोगों ने अहंकार और वर्चस्व दिखाने के लिए सांप्रदायिक राजनीति को वोट दिया- अब दुनिया उस जहर की नकल कर रही है। धर्मनिरपेक्ष विचारधारा शांति लाती है” (Archive Link)

फरयाल सिकदर ने एक्स पर लिखा, ”न्यूजीलैंड में हिंदू धर्म को निशाना बनाकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिसमें भगवा झंडा फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हम हिंदुत्व के खतरे के खिलाफ मजबूती से खड़े होने के लिए न्यूजीलैंड की सराहना करते हैं।” (Archive Link)

बंगाल फर्स्ट ने एक्स पर लिखा, ”उग्र न्यू जीलैंडर्स ने पर्यावरण को नष्ट करने और सड़कों पर गंदगी फैलाने वाले हिंदू त्योहारों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की” (Archive Link)

रोहित ने एक्स पर लिखा, ”ये क्या चल रहा न्यू ज़ीलैंड मे हिन्दुओ के अगेंस्ट?? ये कैसा डंका है जो कोई भी बजा देता है” (Archive Link)

वहीं क्राइम रिपोर्ट्स इंडिया , आपका राम गुप्ता और डॉ कुश रावत ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: जेल से निकलते ही कुलदीप सेंगर को माला पहनकर स्वागत करने की तस्वीर AI जनरेटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो को कीवर्ड की मदद से गूगल पर सर्च किया। सर्च के दौरान हमें 24 जून 2025 को प्रकाशित इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो 21 जून 2025 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में डेस्टिनी चर्च ग्रुप के नेतृत्व में ब्रायन तामाकी द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन का है। यह प्रदर्शन केवल हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि बौद्ध, इस्लाम सहित सभी गैर-ईसाई समूहों और मास इमिग्रेशन के खिलाफ था। प्रदर्शन के दौरान भीड़ द्वारा हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, फिलिस्तीनी और बौद्ध प्रतीकों वाले झंडों को जलाए जाने के साथ हाका प्रदर्शन भी किया गया।

न्यूजीलैंड विरोध प्रदर्शन वीडियो
Source: India Today
दावा न्यूजीलैंड में हिंदू धर्म के खिलाफ प्रदर्शन हुआ, जिसमें लोग भगवा झंडा फाड़ते और जलाते दिखाई दिए।
दावेदार फिजा, फरयाल सिकदर, बंगाल फर्स्ट और अन्य
निष्कर्ष न्यूजीलैंड में हिन्दुओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दावा भ्रामक है। असल में यह वीडियो 21 जून 2025 को ऑकलैंड में डेस्टिनी चर्च ग्रुप द्वारा आयोजित प्रदर्शन का है, जो मास इमिग्रेशन और गैर-ईसाई समुदायों के खिलाफ था।

यह भी पढ़ें : डॉलर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है

Share