Home राजनीति सरकार बनाने के दावे को लेकर सीएम योगी के नाम पर वायरल एनबीटी पोस्टकार्ड फर्जी है
राजनीति

सरकार बनाने के दावे को लेकर सीएम योगी के नाम पर वायरल एनबीटी पोस्टकार्ड फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ एनबीटी का एक पोस्टकार्ड वायरल है। वायरल पोस्टकार्ड पर सीएम योगी की तस्वीर के साथ उनके एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है कि हमें मुस्लिम, दलित, यादव वोट नहीं भी मिलेगा तब भी हम सरकार बना लेंगे।

सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से परास्त हो चुके योगी आदित्यनाथ जी की एठेंन देखिये इन्हें सर्व समाज का अब तीसरी बार वोट नहीं चाहिए। सनद रहे कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 236 सीटों पर पूर्ण बहुत प्राप्त हुआ है। 2027 में सपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।’

Source: X

गुफरान आलम ने एक्स पर लिखा, ”वोट चोर गद्दी छोड़ कॉन्फिडेंस तो देखिए” (Archive Link)

बसावन इंडिया ने एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोशल मिडिया पर वायरल यह बयान कि यादव, मुस्लिम और दलित के बिना भी सरकार बनाई जा सकती है, भारतीय लोकतंत्र की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है यह वही सामाजिक समूह हैं जिनकी संयुक्त आबादी प्रदेश में लगभग 50 प्रतिशत के आसपास है! अगर भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे के तहत इतनी बड़ी आबादी को राजनीतिक रूप से हाशिये पर डालकर सत्ता में रह सकती है, तो यह सवाल स्वाभाविक है कि सामाजिक न्याय की राजनीति करने वाली पार्टियाँ सवर्ण द्विज जातियों ब्राह्मण, ठाकुर और बनिया को राजनीतिक रूप से दरकिनार कर राजनीति क्यों नहीं कर सकती है?…. ” (Archive Link)

गार्वी रावत ने एक्स पर शेयर किया, ”हां बिल्कुल सही कहा है, क्यों कि वोट तो पहले ही ईवीएम में पड़ चुके होते हैं! तो किसी के वोट की क्या जरूरत है ?” (Archive Link)

वहीं केआरके ने भी इसी दावे के साथ पोस्ट कार्ड को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें : डॉलर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह पोस्टकार्ड हमें एनबीटी हिंदी न्यूज के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला।

24 दिसंबर 2025 के इस पोस्टकार्ड पर लिखा है, ”दंगा कैसे होता है और दंगाई का उपचार कैसे होना है तो बरेली के मौलाना से पूछ लो।” (Archive Link)

दावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा “हमें मुस्लिम, दलित, यादव वोट नहीं भी मिलेगा तब भी हम सरकार बना लेंगे।”
दावेदार गुफरान आलम, गार्वी रावत और बसावन इंडिया
निष्कर्ष यह दावा फर्जी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम से एनबीटी का वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है।

Share