विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) हाल ही में नई गाइडलाइंस लेकर आया है, जिसके बाद देशभर में इसका विरोध हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टर पर स्याही पोतते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि यह नई यूजीसी गाइडलाइंस को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला है।
मिस्टर त्यागी नाम के एक्स हैंडल ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”कभी यह नहीं सोचा था कि जिस पार्टी और जिन नेताओं को सपोर्ट करने के लिए हमने अपने दोस्तों से गालियाँ खाईं, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए, आज उसी पार्टी और उसी नेता के अपमान पर खुशी मिलेगी.. मोदी जी, अगर कुछ नहीं दे सकते तो कम से कम इस्तीफ़ा ही दे दो प्लीज़”
कभी यह नहीं सोचा था कि जिस पार्टी और जिन नेताओं को सपोर्ट करने के लिए हमने अपने दोस्तों से गालियाँ खाईं, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए, आज उसी पार्टी और उसी नेता के अपमान पर खुशी मिलेगी.. 😔💔
— 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 (@mktyaggi) January 26, 2026
मोदी जी, अगर कुछ नहीं दे सकते तो कम से कम इस्तीफ़ा ही दे दो प्लीज़ 🙏😞#UGC_RollBack… pic.twitter.com/AlEZ1rttig
नीरज दिवाकर ने लिखा, ”राष्ट्र प्रथम: संवैधानिक सम्मान और ‘जाति-मुक्त’ परिसर का संकल्प नई दिल्ली: जहाँ एक ओर UGC के नए नियमों पर बहस छिड़ी है, वहीं देश का एक बड़ा वर्ग सरकार के इस कदम को ‘सामाजिक न्याय’ की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव मान रहा है। सोशल मीडिया पर #We_Support_UGC के साथ लोग एकजुट हो रहे हैं।”
राष्ट्र प्रथम: संवैधानिक सम्मान और 'जाति-मुक्त' परिसर का संकल्प
— Neeraj Diwakar (@join_neeraj1) January 26, 2026
नई दिल्ली: जहाँ एक ओर UGC के नए नियमों पर बहस छिड़ी है, वहीं देश का एक बड़ा वर्ग सरकार के इस कदम को 'सामाजिक न्याय' की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव मान रहा है।
सोशल मीडिया पर #We_Support_UGC के साथ लोग एकजुट हो… pic.twitter.com/Z2MNkpEdhW
अनुज अग्निहोत्री स्वतंत्र ने लिखा, ”तानाशाही के खिलाफ जनता का आक्रोश।”
तानाशाही के खिलाफ जनता का आक्रोश। pic.twitter.com/cBQ1BEY4rw
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) January 25, 2026
इसके अलावा सामंत शेखावत, मिस्टर हीरो राहुल गांधी, सुशील कुमार शर्मा, पुष्पराज शर्मा, राहुल हिंदू, क्रिश और जनरल मेरिट जैसे एक्स यूजर्स ने भी वायरल वीडियो को एक्स पर इसी दावे के साथ साझा किया है।
यह भी पढ़ें: चित्रकूट में मंदिर पर बुलडोज़र चलाने का वीडियो यूपी नहीं, एमपी का है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह वीडियो जिज्ञासा चंद्रा के फेसबुक पेज पर 17 दिसंबर 2025 को पोस्ट मिला। वीडियो को ‘नेशनल हेराल्ड केस के मामले में मोदी और शाह के पोस्टर पर स्याही फेंकी गई’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है।

इससे संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें दिसंबर 2025 में प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा नेशनल हेराल्ड केस के विरोध का है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टर पर स्याही फेंककर विरोध जताया गया था।

| दावा | यूजीसी की नई गाइडलाइंस के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टर पर स्याही पोतकर प्रदर्शन किया गया। |
| दावेदार | सोशल मीडिया यूजर्स |
| निष्कर्ष | यह दावा भ्रामक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टर पर स्याही पोतने का वीडियो यूजीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नहीं है। |
यह भी पढ़ें: UGC के विरोध में मोदी-शाह के पुतले जलाने का दावा भ्रामक, वायरल वीडियो SIR के खिलाफ हुए प्रदर्शन का है
