Home राजनीति पीएम मोदी के वशीकरण का राजनाथ सिंह का बयान फर्जी है
राजनीति

पीएम मोदी के वशीकरण का राजनाथ सिंह का बयान फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया में एनबीटी का एक पोस्टकार्ड वायरल है। इस पोस्टकार्ड पर एनबीटी का ‘Logo’ का है। इसके मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारे मोदी जी को लोग अपने वश में करने के लिए तंत्र मन्त्र का सहारा ले रहे हैं। उनके ऊपर वशीकरण किया गया है ।

India Awakened ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया में एनबीटी का एक पोस्टकार्ड वायरल है। इस पोस्टकार्ड पर एनबीटी का ‘Logo’ का है। इसके मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारे मोदी जी को लोग अपने वश में करने के लिए तंत्र मन्त्र का सहारा ले रहे हैं।’

बॉबी शबनम ने लिखा, ‘तो फिर मोदी जी के एक कान में नींबू और एक कान में मिर्ची टांग कोई टोना टोटका काम नहीं करेगा’

सुभाष कुमार शर्मा ने लिखा, ‘सुप्रभात समाचार  यक़ीन नहीं होता ये रिक्शा मंत्री है  तो भइया मोदी जी के एक कान में नींबू और एक कान में मिर्च क्यों नहीं टांग देते, सारा टोना टोटका खतम हो जाएगा।’

इसके अलावा बामसेफ एक विचारधारा ने भी इसे पोस्ट किया है।

फैक्ट चेक 

पड़ताल में राजनाथ के इस बयान के कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो हमे इस सम्बन्ध में कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने एनबीटी के सोशल मीडिया अकाउन्ट्स को खंगाला। 

हमे राजनाथ सिंह का असल बयान एनबीटी के फेसबुक पेज पर मिला। 26 जनवरी को एनबीटी ने इस पोस्टकार्ड को शेयर करते हुए लिखा था, ‘दिल्ली: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुमकामनाएं देता हूं और मैं ये भी निवेदन करूंगा कि 2047 आते आते हमारा भारत एक विकसित भारत के रूप में खड़ा होगा’

दावाराजनाथ सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारे मोदी जी को लोग अपने वश में करने के लिए तंत्र मन्त्र का सहारा ले रहे हैं। उनके ऊपर वशीकरण किया गया है ।
दावेदारबॉबी शबनम, शुभम शर्मा समेत अन्य
निष्कर्षराजनाथ सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। NBT का पोस्टकार्ड एडिटेड है।

Share