Home अन्य दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों के विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो UGC को लेकर नहीं है
अन्य

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों के विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो UGC को लेकर नहीं है

Share
Share

सोशल मीडिया पर वकीलों के एक प्रदर्शन का वीडियो वायरल है। जिसमें वह काला कानून वापस लो के नारे लगा रहे हैं। इसे दिल्ले के कड़कड़डूमा कोर्ट में UGC नियनों के खिलाफ वकीलों के प्रदर्शन का वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साभित हुआ।

Rajput’s Of INDIA नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘“काला कानून वापस लो” दिल्ली का कड़कड़डूमा कोर्ट… अब ये जनाक्रोश थमने वाला नहीं है’

ममता त्रिपाठी ने लिखा, ‘“काला कानून वापस लो” दिल्ली का कड़कड़डूमा कोर्ट… अब ये जनाक्रोश थमने वाला नहीं है’

यह भी पढ़ें : यूजीसी विरोध के नाम पर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के पहले हिस्से के स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो हमें law wala ladka नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27 अगस्त 2025 को पोस्ट मिला।

Source: Instagram

पड़ताल में आगे हमें यूट्यूब पर INDIA 24 KHABAR चैनल द्वारा इस प्रदर्शन की ग्राउंड रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर वकीलों ने दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना के खिलाफ हड़ताल कर रहे थे।

वहीं 26 अगस्त 2025 को प्रकाशित ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने 13 अगस्त 2025 को एक अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत पुलिस अधिकारियों को कोर्ट के बजाय पुलिस थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये गवाहियाँ देने की अनुमति दी गई। इसी अधिसूचना को लेकर दिल्ली के सभी जिला अदालतों के वकीलों ने इस आदेश का कड़ा विरोध किया।वकीलों का कहना था कि यह बदलाव न्यायाधीशों के सामने सीधे गवाही देने के मौजूदा नियम को कमजोर करता है और न्याय प्रक्रिया की पारदर्शिता को खतरा पहुँचा सकता है।

दावादिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में UGC नियनों के खिलाफ वकीलों ने प्रदर्शन किया।
दावेदारममता राजगढ़, राजपूत ऑफ इंडिया
निष्कर्षदिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों के प्रदर्शन का वीडियो अगस्त 2025 का है। वकीलों ने दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी एक अधिसूचना के खिलाफ प्रदर्शन किया था।


Share