Home राजनीति UGC के नए नियमों के विरोध में महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने का दावा भ्रामक है
राजनीति

UGC के नए नियमों के विरोध में महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने का दावा भ्रामक है

Share
Share

सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि UGC के नए नियमों को लेकर महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा दफ्तर से बहार निकालकर मारा जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साभित हुआ।

ऋतू ने एक्स पर लिखा, ‘आख़िर वह दिन आ गया जब लोग भाजपेयीओं को उनके दफ्तर और घर से निकाल निकाल के मार रहे हैं… देखिए महाराष्ट्र, में कैसे भाजपा कार्य करता की सेवा कड़ी जा रही हैं #UGCRegulations कानून के विरुद्ध . पाप कां घड़ा भर ही जाता है , तो यह तो होना ही था एक दिन..’

यह भी पढ़ें : यूजीसी विरोध के नाम पर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के पहले हिस्से के स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो हमें 19 जनवरी 2026 को NDTV के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। जिसमें इसे महाराष्ट के भिवंडी में नगर निगम चुनाव के बाद बीजेपी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का वीडियो बताया गया है।

ETV भारत के मुताबिक, नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कोनार्क विकास अघाड़ी (केवीए) के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिनमें 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले शुक्रवार (16 जनवरी) को मतगणना के दिन तनाव भड़क उठा, जब वार्ड नंबर 1 में पूर्व महापौर विलास पाटिल के नेतृत्व वाले केवीए समूह ने महेश चौघुले के बेटे मित को हरा दिया। परिणाम घोषित होने के बाद कोंबडपाड़ा इलाके में तनाव फैल गया। रविवार रात को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने कथित तौर पर विलास पाटिल के घर पर पत्थर फेंके। बाद में, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच झड़प हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके।

Source: ETV

आरोप है कि रविवार देर रात हुई हिंसा के दौरान केवीए कार्यकर्ताओं ने पथराव किया और भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक महेश चौघुले के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की और कथित तौर पर उन पर हमला किया

दावाUGC के नए नियमों को लेकर महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा दफ्तर से बहार निकालकर मारा गया।
दावेदारऋतू
निष्कर्षवायरल वीडियो महाराष्ट्र के भिवंडी में नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा और कोनार्क विकास अघाड़ी (केवीए) के समर्थकों के बीच हुई झड़प का है।

Share