Home राजनीति अमेरिका में एपस्टीन फाइल्स को लेकर ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन का दावा भ्रामक है
राजनीति

अमेरिका में एपस्टीन फाइल्स को लेकर ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन का दावा भ्रामक है

Share
Share

अमेरिका की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि एपस्टीन फाइल्स के सामने आने के बाद अमेरिका में लोग ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

बद्दम मित्रा रेड्डी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘और हम कहाँ हैं जब प्यारे मोदी जी का नाम भी आ गया है!! हाँ…मुझे पता है कि हमारा मीडिया चैटिंग में बिज़ी है सॉरी सॉरी…नारा लगा रहा है मोदी है तो मुमकिन हैं!! लेकिन चलो कम से कम उठकर भगवान से सवाल करें!! नॉन-बायोलॉजिकल अजूबा’

दक्षवंशी आशिष प्रजापति ने लिखा, ‘EPSTEIN file नाम तो सुना ही होगा। अमेरिका के ट्रंप टावर स्थित बिल्डिंग के पास लाखों अमेरिकन लोगो ने ट्रंप को मिडिल फिंगर देखा रहे है। ट्रंप का क्या कनेक्शन है एप्स्टीन फाइल से यह पूरी दुनिया देख रही है और जानती है।’

यह भी पढ़ें : दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों के विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो UGC को लेकर नहीं है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वीडियो के अलग-अलग स्क्रीनशॉट लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें thetrid.ent नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो 18 अक्टूबर, 2025 का जब लाखों अमेरिकियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ “नो किंग्स” विरोध प्रदर्शन में सभी 50 राज्यों में सड़कों पर उतर आए। आयोजकों ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा एक-दिवसीय प्रदर्शन बताया, जिसमें न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स से लेकर मोंटाना और अलबामा के छोटे शहरों तक 2,700 से ज़्यादा जगहों पर लगभग 7 मिलियन लोग इकट्ठा हुए।

Source: Instagram

वहीं ट्रम्प टावर के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का वीडियो हमें frentesulamericana और wesleyanaclu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो 11 जनवरी 2026 को न्यू यॉर्क में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर कब्ज़े के खिलाफ ट्रम्प टावर के बाहर किये गए प्रदर्शन का है।

Source: wesleyanaclu
दावाएपस्टीन फाइल्स के सामने आने के बाद अमेरिका में लोग ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
दावेदारदक्षवंशी आशिष प्रजापति और बद्दम मित्रा रेड्डी
निष्कर्षवायरल वीडियो एपस्टीन फाइल्स के सामने आने के बाद ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन का नहीं हैं। असल में इसे दो अलग-अलग प्रदर्शन के वीडियो को जोड़कर बनाया गया है। पहला वीडियो नो किंग्स प्रोटेस्ट का है वहीं दूसरा वीडियो अमेरिका द्वारा वेनेजुला पर कब्जे को लेकर हुए प्रदर्शन का है।

Share