उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ नवभारत टाइम्स का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में UGC नियमों के समर्थन में योगी आदित्यनाथ के कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘UGC का विरोध वही लोग कर रहे हैं। जो जातिवाद भेदभाव करते हैं। जब आप लोग जातिवाद भेदभाव नहीं करते हैं। तो डर किस बात का।’ दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ने UGC के समर्थन में बयान दिया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साभित हुआ।
बॉबी शबनम ने एक्स पर लिखा, ‘UGC का विरोध वही लोग कर रहे हैं जो जातिवादी भेदभाव करते हैं। जब आप लोग जातिवादी भेदभाव नहीं करते हैं तो डर किस बात का ?? बाबा ने पिछड़ों और दलितों यानि सूद्रों का वोट पक्का करने का क्या चाल चला है सवर्णों का तो वोट भाजपा का ही रहेगा’
तेजस्वी यादव नाम के पैरोडी हैंडल ने लिखा, ‘का हो मंगरु अब का कर बS..’
वहीं लवकुश यादव ने लिखा, ‘UGC का विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो जातिवाद भेदभाव करते हैं, जब आप लोग जातिवाद भेदभाव नहीं करते हैं, तो डर किस बात का—योगी आदित्यनाथ’
यह भी पढ़ें: रामभद्राचार्य के नाम से ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों की शक्ति से पत्नी को माँ बनाने का बयान फर्जी है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को नवभरत टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें नवभारत के फेसबुक पेज पर 26 जनवरी 2026 को पोस्ट मिला। इस पोस्ट में गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “संविधान से ऊपर कोई भी नहीं।”

| दावा | सीएम योगी ने कहा कि UGC का विरोध वही लोग कर रहे हैं। जो जातिवाद भेदभाव करते हैं। जब आप लोग जातिवाद भेदभाव नहीं करते हैं। तो डर किस बात का। |
| दावेदार | तेजस्वी यादव, लवकुश यादव व अन्य |
| निष्कर्ष | सीएम योगी ने UGC नियमों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। नवभारत टाइम्स का वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है। |
