Home राजनीति UGC नियमों को लेकर पीएम आवास के घेराव का दावा भ्रामक है
राजनीति

UGC नियमों को लेकर पीएम आवास के घेराव का दावा भ्रामक है

Share
Share

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक प्रदर्शनकारी कह रहा है कि वह गुजरात से है और मोदी को उखाड़ फेकने के लिए आया है। दावा किया जा रहा है कि UGC नियमों को लेकर लोग पीएम आवास का घेराव कर रहे हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

प्रार्थना सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘मोदी जी ने जो जातिवादी व्यवस्था बोया अब ओ तैयार हो हुई है और सबसे पहले उन्हीं को उखाड़ने के लिए उन्हीं गृह के राज्य से समाज के लोग आगे आ रहे है। अभी भी समय सुधार कीजिए न्याय कीजिए।’

ऐके तिवारी ने लिखा, ‘PM आवास का घेराव करने पहुंचे तमाम बीजेपी कार्यकर्ता, उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेकेंगे।नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत बढ़ता जा रहा है। अब आप बताओ नरेंद्र मोदी देश का कलंक है या महापुरुष’

वहीं जीतू बुरडक ने लिखा, ‘गुजरात में माहौल…मोदी को उखाड़ फेकना है। राहुल गाँधी नें सही कहा था, गुजरात में इस बार BJP को हराने जा रहे है लिख लो।’

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के विरोध में प्रदर्शनकारियों द्वारा बीजेपी दफ्तर में आग लगाने का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को गौर से देखने पर हमें उसमें लोकतंत्र टीवी नाम के चैनल का माइक दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

जांच में आगे लोकतंत्र टीवी के यूट्यूब चैनल को खंगालने पर यह वीडियो हमें 10 फरवरी 2026 को पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो एपस्टीन फाइल में कथित तौर पर पीएम मोदी के नाम को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का है। वीडियो में ठीक 10:50 मिनट पर वायरल हिस्से को देखा जा सकता है। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे जिस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई।

दावाUGC नियमों को वापस लेने और रूचि तिवारी के समर्थन में लोग पीएम आवास का घेराव कर रहे हैं।
दावेदारऐके तिवारी, जीतू बुरडक व अन्य
निष्कर्षयह वीडियो एपस्टीन फाइल में पीएम मोदी का नाम आने के बाद यूथ कांग्रेस द्वारा पीएम आवास के घेराव का है।

Share