Home राजनीति पूर्व भाजपा नेता रमेश बिंद का ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वायरल वीडियो पुराना है
राजनीति

पूर्व भाजपा नेता रमेश बिंद का ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वायरल वीडियो पुराना है

Share
Share

ब्राह्मणों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता रमेश बिंद कह रहे हैं कि मै ब्राह्मणों का जनेऊ देखकर पीटता हूँ। सैकड़ो ब्राह्मणों को पीटा हूँ। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

The Jaipur Dailouge ने एक्स पर लिखा, ‘BJP नेता रमेश बिंद ने कहा, मैं लोगों को सिर्फ़ उनके ब्राह्मण जनेऊ देखकर पीटता हूँ। मैंने सैकड़ों ब्राह्मणों को पीटा है।’

Source: X

दुर्गेश पांडे ने लिखा, ‘भाजपा नेता रमेश बिंद कह रहा है “मै ब्राह्मणों का जनेऊ” देखकर पीटता हूँ। सैकड़ो ब्राह्मणों को पीटा हूँ। सुनो कितना शर्मनाक है’

रुद्र्भक्त ने लिखा, ‘जनेऊ देखकर ही पीट देता हूँ… सैकड़ों ब्राह्मणों को पीट चुका हूँ।” यह बयान किसी सड़कछाप गुंडे का नहीं, बल्कि भाजपा नेता रमेश बिंद का बताया जा रहा है। जब नेता ही जाति के नाम पर हिंसा को शौर्य समझने लगें, तो समाज को क्या संदेश जाएगा? शर्मनाक’

वहीं पुष्पराज शर्मा और अतुल लौंधे पाटिल ने भी इसी दावे के साथ इसे शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ने का वीडियो दो साल पुराना है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर रमेश बिंद का यह वीडियो हमें 27 अप्रैल 2019 को प्रकाशित Oneindia की प्रकाशित रिपोर्ट में मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार रमेश चंद्र बिंद ने भदोही में बिंद समाज की एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में ब्राह्मण उनके नाम से कांपते हैं। बिंद समाज धन्नू बिंद की पिटाई से मौत होने पर पड़री थाने को फूंकवा दिया था। ब्राह्रमण पहले जो करते थे तो करते थे। अब एक ब्राह्रमण एक बिंद को पिटता है तो कोने-कोने में जनेऊ देखकर कर ब्राह्मणों की पिटाई करते है। एक बिंद को पिटने पर सैकड़ों ब्राह्मण को पिटवाते है। तब वे सही होते है।

Source: Oneindia

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह वीडियो तब का है जब रमेश बिंद बसपा में थे तो मिर्जापुर में आयोजित अपने समाज से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की थी।

वहीं 2 मई 2019 को प्रकाशित OneIndia की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राह्मणों को पीटने वाले बयान पर भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद के खिलाफ ब्राह्मण युवजन सभा ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रमेश बिंद ने 510029 मतों के साथ भदोही संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की थी।

वहीं ईटीवी भारत की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने रमेश बिंद का टिकट काट दिया था। जिसके बाद रमेश बिंद ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर मिर्जापुर से चुनाव लड़ा था। हालंकि लोकसभा चुनाव 2024 में रमेश बिंद को मिर्जापुर में हार का सामना करना पड़ा था। मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सपा प्रत्याशी रमेश बिंद को 37,810 वोट से हराकर जीत दर्ज की थी।

Source: Dainik Bhaskar

वहीं रमेश बिंद की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।

Source: Facebook
दावाभाजपा नेता रमेश बिंद कह रहे हैं कि मै ब्राह्मणों का जनेऊ देखकर पीटता हूँ।
दावेदारदुर्गेश पाठक, पुष्पराज शर्मा व अन्य
निष्कर्षरमेश बिंद द्वारा ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो साल 2019 का है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से टिकट कटने के बाद वह सपा में शामिल हो गए थे।

Share