असम चुनाव को लेकर TV9 भारतवर्ष के एक न्यूज़ शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में TV9 की एंकर बता रही हैं कि RSS प्रमुख मोहन भागवत का एक पत्र लीक हुआ है। पत्र में उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम नहीं आने की सलाह दी है। मोहन भागवत ने अपने संदेश में लिखा है कि असम में बीजेपी को करीब 35 सीटों के आसपास ही मिलती दिख रही है। असम में पीएम मोदी का दौरा पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
एम.एच अंसारी ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘असम में बीजेपी की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार RSS ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम नहीं आने की सलाह दी है। मोहन भागवत ने अपने संदेश में लिखा है कि राज्य में बीजेपी को करीब 35 सीटों के आसपास ही मिलती दिख रही है।’
असम में बीजेपी की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार RSS ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम नहीं आने की सलाह दी है। मोहन भागवत ने अपने संदेश में लिखा है कि राज्य में बीजेपी को करीब 35 सीटों के आसपास ही मिलती दिख रही है।
— M.H.Ansari❤️🇮🇳 (@hai_mahmoodul) April 3, 2026
पूरी खबर सिर्फ TV9 पर#NariShaktiWithHimanta pic.twitter.com/ppZ5LcJHWF
डॉ. अरुणेश यादव ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘Assam Breaking असम में बीजेपी की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार RSS ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम नहीं आने की सलाह दी है। मोहन भागवत ने अपने संदेश में लिखा है कि राज्य में बीजेपी को करीब 35 सीटों के आसपास ही मिलती दिख रही है। इस खबर ने असम की सियासत में हलचल तेज़ कर दी है। यह साफ संकेत है कि असम में बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त अंडरकरंट है। इससे पार्टी के भीतर चिंता बढ़ गई है।’

अर्चिता कश्यप ने लिखा, ‘Assam Breaking असम में बीजेपी की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार RSS ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम नहीं आने की सलाह दी है। मोहन भागवत ने अपने संदेश में लिखा है कि राज्य में बीजेपी को करीब 35 सीटों के आसपास ही मिलती दिख रही है।’
वहीं वेदिका जैन ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: असम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से मोहन भागवत द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए कथित पत्र के बारे में सर्च किया। लेकिन इस दौरान हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल में आगे TV9 भारतवर्ष के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो को खंगालने पर भी यह वीडियो हमें कहीं नहीं मिला। हालंकि इस दौरान हमें TV9 की एंकर सुमैरा खान के शो का एक मिलता-जुलता वीडियो मिला। इस वीडियो के शुरुवाती हिस्से में ही वायरल हिस्से को देखा जा सकता है। इस शो में अबूधाबी में रहने वाले भारतीय अनिल कुमार को अरबों की लॉटरी लगने की खबर बताई गयी है। इस खबर में कहीं भी मोहन भगवत के पत्र का जिक्र नहीं है।
वहीं पड़ताल में आगे हमें वायरल वीडियो को लेकर TV9 भारतवर्ष का एक खंडन भी मिला। TV9 भारतवर्ष ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि ‘कुछ सोशल मीडिया हैंडल से AI-altered एक वीडियो पोस्ट किया जा रहा है, जिसे TV9 भारतवर्ष के शो ‘सत्ता’ का बताया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। इस वीडियो में असम चुनाव को लेकर कुछ ऐसे दावे किए जा रहे हैं जो TV9 भारतवर्ष पर प्रसारित नहीं हुए है. ये फेक न्यूज है।और TV9 Bharatvarsh इस फेक न्यूज़ का खंडन करता है।’
| दावा | RSS ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम नहीं आने की सलाह दी है। मोहन भागवत ने अपने संदेश में लिखा है कि राज्य में बीजेपी को करीब 35 सीटों के आसपास ही मिलती दिख रही है। |
| दावेदार | डॉ. अरुणेश यादव, अर्चिता कश्यप व अन्य |
| निष्कर्ष | असम चुनाव को लेकर TV9 भारतवर्ष का वायरल वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो में अबूधाबी में रहने वाले भारतीय व्यक्ति को अरबों की लॉटरी लगने की खबर बताई गयी है। TV9 ने भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने इस प्रकार की कोई खबर प्रसारित नहीं की है। |
