Home स्क्रिप्टेड-AI असम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है
स्क्रिप्टेड-AI

असम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान इसके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम कर रही महिला श्रमिकों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और खुद भी चाय की पत्तियां तोड़ीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर असम के चाय बागन में पीएम मोदी के फोटोशूट का बताकर एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर में फोटोशूट के लिए बड़ी संख्या में लाइटिंग और कई कैमरों के साथ एक सेट नजर आ रहा है। पीएम मोदी असम के चाय बागानों में फोटोशूट करा रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने एक्स पर इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘उन्होंने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत को पीछे छोड़ दिया है। उनकी एक्टिंग और ड्रामा बेमिसाल है। स्टेज एकदम सही सेट है। यह अचानक नहीं बल्कि डिज़ाइन के हिसाब से है।देखो पर्दे के पीछे क्या होता है। यह एकदम परफ़ेक्शन के साथ सेट है। लोग LPG लाइनों में जूझ रहे हैं, लेकिन विश्वगुरु एक फ़्रेम के लिए करोड़ों खर्च करते हैं। सिर्फ़ महान अंधभक्त ही समझेंगे’

मुरलीधरन गोपाल ने लिखा, ‘नई यूनिफार्म साड़ी, मोदी का फोटो सेशन: 1 अप्रैल, 2026 को डिब्रूगढ़, असम में मनोहरी टी एस्टेट।’

डॉ. मुकेश कुमार ने लिखा, ‘ग़ज़ब ड्रामेबाज़ी चल रही है। बिल्कुल नीरो बांसुरी बजा रहा है वाली।’

वहीं ऐके स्टॅलिन, विथ कांग्रेस, अभिषेक दत्त, डॉ. अरुणेश यादव, भावेश मकवाना, संजय हेगड़े, राकेश फिल्म्स, राजू परुलेकर और मनराज मीणा ने भी इसी दावे के साथ तस्वीर को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: रोड शो में पीएम मोदी से गैस सिलेंडर की मांग का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने रिवर्स सर्च की मदद से इस तस्वीर की जांच की। लेकिन यह तस्वीर हमें किसी भी मीडिया रिपोर्ट या अन्य विश्वसनीय सोर्स पर प्रकाशित नहीं मिली। वहीं तस्वीर को गौर से देखने पर उसमें कई खामिया देखी जा सकती हैं। जैसे फोटोफूट कराते व्यक्ति का चेहरा पीएम मोदी जैसा नहीं है। साथ ही तस्वीर में दिख रही चीजों में गलत स्पेलिंग लिखी हुई है।

Viral Picture

पड़ताल में आगे HIVE AI टूल की मदद से इस तस्वीर की जांच कर पर यह AI जनरेटेड पाया गया।

Source: HIVE
दावापीएम मोदी असम के चाय बागानों में फोटोशूट करा रहे हैं।
दावेदारकीर्ति आजाद, मुकेश कुमार, अरुणेश यादव व अन्य
निष्कर्षअसम के चाय बागान में फोटोशूट कराते पीएम मोदी की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है।

Share