सोशल मीडिया पर बाइक सवार युवकों द्वारा एक दिव्यांग बुजुर्ग के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल है। वीडियो में बाइक सवार युवकों को दिव्यांग से मारपीट और उसकी साइकिल तोड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को सांप्रदायिक एंगल के साथ शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हिंदू युवकों ने मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
ASIA Decoded नाम के एक्स हैंडल ने इस वीडियो को शेयर आर लिखा, ‘आज के भारतीय हिंदुत्ववादी आतंकवादी: BJP-समर्थित हिंदुत्ववादी आतंकवादियों ने लक्षित नफ़रत का घिनौना प्रदर्शन करते हुए, एक दिव्यांग और अकेले बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की; उन्होंने उस बुज़ुर्ग के चलने-फिरने में मदद करने वाले ज़रूरी उपकरण को तोड़ दिया और उसकी गुज़ारे का एकमात्र ज़रिया भी लूट लिया। वैश्विक स्तर पर हिंदुत्व का बहिष्कार करें: यह अमानवीय विकृति और जाति-आधारित नफ़रत का स्रोत है, मानवता का नहीं।’
🇮🇳Indian Hindutva Terrorists Today :
— 🅰️SIADecoded (@asia_decode2) April 17, 2026
BJP-backed Hindutva terrorists heartlessly brutalized a disabled, solitary elderly Muslim man, destroying his essential mobility aid and looting his only means of survival in a sickening display of targeted hate.
Boycott Hinduism globally:… pic.twitter.com/1ArmZZ1Xuj
वहीं राजू पारेकर और मिर्ज़ा बेग नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: अमरोहा में मुस्लिम परिवार को पीटने की घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवेर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें ‘Marjel Rider’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश से बनाया गया है। इस चैनल को खंगालने पर हमें इस प्रकार के कई अन्य वीडियो अपलोड मिले। जिससे स्पष्ट हुआ कि Marjel Rider एक यूट्यूबर है जो बाइक से संबंधित कंटेंट बनाते हैं।

पड़ताल में आगे हमें ‘Marjel Rider’ का फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज मिला। जहां फेसबुक पर ‘Marjel Rider’ ने खुद को एक डिजिटल क्रिएटर बताया है।

| दावा | बाइक सवार युवकों ने मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी की। |
| दावेदार | ASIA Decoded |
| निष्कर्ष | बाइक सवार द्वारा मुस्लिम दिव्यांग के साथ बदसलूकी का वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे ‘Marjel Rider’ नाम के यूट्यूबर ने बनाया है। |
