Home धर्म ईसाई धर्म अपनाने पर हिंदुओ द्वारा युवक को पीटने का दावा फर्जी है
धर्म

ईसाई धर्म अपनाने पर हिंदुओ द्वारा युवक को पीटने का दावा फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर उल्टा लटकाने का वीडियो वायरल है। पाकिस्तानी एक्स हैंडल्स द्वारा वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारत में एक हिंदू व्यक्ति द्वारा धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने पर हिन्दुओं ने उसपर हमला किया और उसे पेड़ से लटका दिया। हालंकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

पाकिस्तानी पत्रकार तनवीर चौधरी ने लिखा, ‘एक भारतीय हिंदू आदमी ईसाई मिशनरियों के पैसे के लालच में आकर ईसाई बन गया था। पर कट्टर हिंदुत्व आतंकवादियों से जुड़ी भीड़ ने उसपर हमला किया और उसे पेड़ से लटका दिया।’

ASIA Decoded ने लिखा, ‘एक भारतीय हिंदू आदमी ईसाई मिशनरियों के पैसे के लालच में आकर ईसाई बन गया था। पर कट्टर हिंदुत्व आतंकवादियों से जुड़ी भीड़ ने उसपर हमला किया और उसे पेड़ से लटका दिया।’

वहीं टोनी नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: बाइक सवार युवकों द्वारा मुस्लिम दिव्यांग के साथ मारपीट का वीडियो स्क्रिप्टेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवेर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें ‘Munadi Live’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। वीडियो के मुताबिक यह घटना बिहार के बक्सर की है। जहाँ चोरी के शक में लोगों ने एक युवक को पेड़ से लटकाकर पीटा।

पड़ताल में आगे हमें मामले से संबंधित 15 अप्रैल को प्रकाशित जागरण की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदासपुर मठिया गांव में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने रवि कुमार नामक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए युवक को रस्सी के सहारे पेड़ से उल्टा बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट पर प्रसारित होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। युवक का इलाज जारी है।

Source: Jagran

घटना की खबर मिलते ही युवक के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित युवक के पिता बसावन सिंह ने इस मामले को लेकर गांव के 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के कारण उनके बेटे को झूठे आरोप में फंसाकर उसके साथ मारपीट की गई है।

दावाभारत में एक हिंदू व्यक्ति द्वारा धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने पर हिन्दुओं ने उसपर हमला किया और उसे पेड़ से लटका दिया।
दावेदारतनवीर चौधरी, ASIA Decoded व अन्य
निष्कर्षहिंदू व्यक्ति द्वारा धर्म परिवर्तन करने पर पेड़ से उल्टा लटकाने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो बिहार के बक्सर का है जहाँ चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा गया था।

Share