सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी सडक पर महिलाओं पर लाठीचार्ज करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला।
यूपी कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ”वर्दी का गुरूर या सत्ता का नशा? अंबेडकर नगर की चीखें भूलेंगे नहीं!” नियम कहता है कि महिलाओं पर हाथ सिर्फ महिला पुलिस ही उठा सकती है, लेकिन यूपी में तो ‘जंगलराज’ का नया अध्याय लिखा जा रहा है। पुरुष पुलिसकर्मी सरेआम महिलाओं को डंडों से पीट रहे हैं। संविधान की शपथ लेने वाली सरकार क्या बाबा साहेब के अनुयायियों को कुचलकर सत्ता चलाना चाहती है?”
"वर्दी का गुरूर या सत्ता का नशा? अंबेडकर नगर की चीखें भूलेंगे नहीं!"
— UP Congress (@INCUttarPradesh) April 17, 2026
नियम कहता है कि महिलाओं पर हाथ सिर्फ महिला पुलिस ही उठा सकती है, लेकिन यूपी में तो 'जंगलराज' का नया अध्याय लिखा जा रहा है। पुरुष पुलिसकर्मी सरेआम महिलाओं को डंडों से पीट रहे हैं। संविधान की शपथ लेने वाली सरकार… pic.twitter.com/T7wVhz6Awq
कबीर खान ने लिखा, ”बाबा का जादू सर चढ़कर बोल रहा है उत्तर प्रदेश में ! अंबेडकर नगर, यूपी बाबा साहेब की मूर्ति पर कालिख पोतने के विरोध में उतरी महिलाओं पर ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सबसे हैरानी की बात महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मियों ने सरेआम पीटा। कानून साफ कहता है कि महिलाओं से निपटने के दौरान महिला पुलिस की मौजूदगीरी होती है। फिर ये खुला उल्लंघन क्यों? वीडियो वायरल है। सवाल वही क्या इस पर कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?”
बाबा का जादू सर चढ़कर बोल रहा है उत्तर प्रदेश में !
— A F KHAN (@kabirkhan488) April 17, 2026
अंबेडकर नगर, यूपी 🚨
बाबा साहेब की मूर्ति पर कालिख पोतने के विरोध में उतरी महिलाओं पर ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सबसे हैरानी की बात महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मियों ने सरेआम पीटा। कानून साफ कहता है कि महिलाओं से निपटने के… pic.twitter.com/38RK45vhJN
एडवोकेट दीपक बाबू ने लिखा, ”उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिलाओं को सरेआम पीटा अंबेडकर नगर में बाबा साहेब की मूर्ति पर कालिक पोतने को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को डंडों से पीटा गया। 1- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 2- महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मी पीट सकते हैं”
उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिलाओं को सरेआम पीटा
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) April 17, 2026
अंबेडकर नगर में बाबा साहेब की मूर्ति पर कालिक पोतने को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को डंडों से पीटा गया।
1- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
2- महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मी पीट सकते हैं pic.twitter.com/Uq0h4iyd9p
वहीं केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूजा कुमारी, इमरान प्रतापगढ़ी, गौरव कुशवाहा, अतुल लोंढे पाटील, The Protagonist, सुरेंद्र राजपूत, नेहा सिंह, तनवीर रंगरेज और प्रवीण ने भी एक्स पर वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: बाइक सवार युवकों द्वारा मुस्लिम दिव्यांग के साथ मारपीट का वीडियो स्क्रिप्टेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने पहले वायरल वीडियो के की-फ्रेम लेकर गूगल रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें NDTV के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर मिला। इस वीडियो को 7 नवंबर 2022 को पोस्ट किया गया था।

इसके बाद मिली जानकारी से संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें 7 नवंबर 2022 को प्रकाशित जनसत्ता की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बाजितपुर मोहल्ले की है, जहां अंबेडकर प्रतिमा पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी थी। इससे नाराज होकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक 5 नवंबर को वाजिदपुर गांव में अंबेडकर की प्रतिमा पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोतने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। मामले में दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर विवाद भी बताया गया, जिसे सुलझाने के लिए यह निर्णय लिया गया था कि भूमि को चारदीवारी कर पार्क के रूप में विकसित किया जाए। लेकिन 6 नवंबर को जब नगरपालिका द्वारा चारदीवारी का निर्माण शुरू किया गया, तो स्थानीय महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया और मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इसके अलावा तहसीलदार जलालपुर के सरकारी वाहन के साथ भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और जिलाधिकारी की मौजूदगी में पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया।
| दावा | हाल ही में अंबेडकर नगर में बाबा साहेब की मूर्ति पर कालिख पोतने के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुरुष पुलिस कर्मियों ने डंडों से पीटा। |
| दावेदार | यूपी कांग्रेस, कबीर खान और अन्य |
| निष्कर्ष | वायरल वीडियो 2022 का है। पुलिस के अनुसार, पहले महिलाओं ने स्थानीय पुलिस पर पथराव किया और महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, जिसके बाद जिलाधिकारी की मौजूदगी में हल्का बल प्रयोग किया गया। |
यह भी पढ़ें: अमरोहा में मुस्लिम परिवार को पीटने की घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है
