Home राजनीति ‘मैंने जो मछली खाई वो सात्विक तरीके से बनी थी’, मनोज तिवारी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है
राजनीति

‘मैंने जो मछली खाई वो सात्विक तरीके से बनी थी’, मनोज तिवारी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड पर मनोज तिवारी के एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है, ‘मैंने जो मछली खाई थी वो बिना लहसुन प्याज के बिल्कुल सात्विक तरीके से बनी थी उसे मांसाहार से जोड़ना गलत है।’ इसे मनोज तिवारी का असल बयान बताते हुए शेयर किया जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

TMC नेता कीर्ति आजाद ने एक्स पर इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘ये मिथुन मछली है,,, शाकाहारी है… सत्ता की पिपासा और हवस के लिए ये गधे को भी बाप बना लेंगे ज़रूरत पड़ने पर थूक कर चाट लेंगे ॥॥ रिंकिया के पापा दिमाग़ ठीक है ना??’

डॉ. अरुणेश यादव ने लिखा, ‘वो मिथुन मछली है,,, शाकाहारी है… कुछ भी’

विजय सिंह ने शाहीन नाम के एक्स हैंडल के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘भई कल मेरे एक रिश्तेदार ने बताया कि वह कहीं जा रहे थे…रास्ते में उन्होंने देखा कि दो आदमी आपस में लड़ रहे थे! थप्पड़, मुक्का, लात एक दूसरे को मार रहे थे ! एक तीसरे आदमी ने उनको लड़ते हुए देखा तो उन दोनों से लड़ाई का कारण पूछा कि तुम दोनों क्यों लड़ रहे हो ? कारण सुनकर रिश्तेदार का दिमाग़ एक बार को चक्कर खा गया…’

वहीं अमित किलहोर, समर राज, कौसर आज़म, अरविंद कुमार गिरी, @𝐔𝐏_𝟮𝟰𝐊 और इंडिया गठबंधन ने भी इसी दावे के साथ पोस्टकार्ड को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘मोदी ने चुनाव नहीं जितवाया तो सारी पोल पट्टी खोल दूंगा’, हिमंत सरमा के नाम से वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें मनोज तिवारी के कथित बयान से जुड़ी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल में आगे हमें Social News XYZ की रिपोर्ट मिली। जिसमें मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मछली खाने को लेकर हुए विवाद पर कहा कि TMC अब अफवाह फैलाने वाली पार्टी बन गई है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। हर व्यक्ति को अपनी पसंद का खाना और पहनावा चुनने की आज़ादी है, और बीजेपी इसी सिद्धांत पर चलती है।

Source: Social News XYZ
दावामनोज तिवारी ने कहा कि ‘मैंने जो मछली खाई थी वो बिना लहसुन प्याज के बिल्कुल सात्विक तरीके से बनी थी उसे मांसाहार से जोड़ना गलत है।’
दावेदारइंडिया गठबंधन, कीर्ति आजाद, अरुणेश यादव व अन्य
निष्कर्षबंगाल में मछली को लेकर मनोज तिवारी की तस्वीर के साथ वायरल पोस्टकार्ड फर्जी है। मनोज तिवारी ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है।

Share